Bigg Boss 16: प्रियंका और अंकित के बीच फिर हुआ घर में इस बात पर झगड़ा, दो गुटों में बंट गए फैंस
Bigg Boss 16 बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। हाल ही में बिग बॉस का नया प्रोमो आउट हुआ है जिसमें अंकित और प्रियंका की लड़ाई देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दो गुटों में बंट गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस का घर दो हिस्सों में बंट चुका है। एक तरफ जहां निमृत, शिव, अब्दु, टीना, साजिद और शालीन एक टीम में हैं, तो वही दूसरी टीम में अर्चना, प्रियंका, अंकित और सौंदर्या है। आए दिन सलमान खान के शो में किसी न किसी घरवाले के बीच वैसे तो झगड़ा देखने को मिलता है, लेकिन बात जब भी अंकित और प्रियंका की आती है, तो सोशल मीडिया पर फैंस तुरंत ही एक्टिव हो जाते हैं। अब हाल ही में बिग बॉस के घर में एक बार फिर से अंकित और प्रियंका का खूब झगड़ा देखने को मिला, लेकिन इस बार प्रियंका नहीं, बल्कि अंकित उनसे नाराज होते हुए नजर आए। दोनों के बीच के इस झगड़े में फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए और प्रियंका और अंकित को नसीहत देने लगे।
बिग बॉस के घर में इस बात पर हुआ अंकित और प्रियंका का झगड़ा
इस बार बिग बॉस के घर में प्रियंका और अंकित का झगड़ा कॉफी को लेकर हुआ। बिग बॉस ने 53वें एपिसोड का हाल ही में एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस नए लेटेस्ट वीडियो में प्रियंका अंकित को ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि पहली बार तुमने मुझे कॉफी लाकर दी और वह भी गिनवा दिया। प्रियंका की इस बात को सुनकर अंकित का पारा चढ़ गया और उन्होंने प्रियंका को कहा आप हमेशा सही और हम हमेशा गलत ही होते हैं। अंकित के इस बर्ताव के बाद प्रियंका और उनके बीच थोड़ी तू-तू मैं-मैं हुई और अंकित की बात सुनकर प्रियंका रोने लगीं।
दो गुटों में बंटे अंकित प्रियंका के फैंस
प्रियंका-अंकित के बीच हुई इस लड़ाई को देखने के बाद जहां कुछ फैंस इसे उन दोनों का प्यार बता रहे हैं, तो वही दोनों के कई फैंस ऐसे भी हैं जो इन दोनों को एक-दूसरे से दूर रहने की नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'प्रियंका को अंकित जैसे बंदे के लिए इमोशनल होना या रोना छोड़ देना चाहिए, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता, इमोशनलेस'। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अंकित बहुत अच्छा इंसान है और प्रियंका की वजह से वह बहुत ही गलत दिख रहा है। उसे नहीं अच्छा लगता किसी के मुद्दे में घुसना, लेकिन प्रियंका की वजह से उसकी पूरी वाट लग जाती है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'प्रियंका से अंकित दूर हो जाए तो उसका गेम अच्छा हो जाएगा'। एक अन्य यूजर ने प्रियंका के लिए अपना कंसर्न दिखाते हुए लिखा, 'प्रियंका को अब अंकित से थोड़े समय के लिए दूर हो जाना चाहिए, क्योंकि ये बहुत ज्यादा हो रहा है। वह अर्चना के साथ मिलकर उन पर ताना मार रहा है। हर समय प्रियंका इस बॉन्डिंग की वजह से गलत दिखती है'।
प्रियंका पर लग चुका है अंकित को दबाने का आरोप
प्रियंका पर कई बार अंकित को दबाने का आरोप लग चुका है। सलमान खान भी वीकेंड के वार में प्रियंका-अंकित को कन्फेशन रूम में बुलाकर ये समझा चुके हैं कि बाहर दर्शकों को ऐसा लगता है कि प्रियंका अंकित की आवाज को दबाती हैं। इसके अलावा घरवाले भी कई बार अंकित और प्रियंका की दोस्ती का मजाक उड़ाते हुए एक्टर को प्रियंका का पोपट कह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: 'बाप' का नाम लेने पर बौखलाए साजिद खान, दौड़े अर्चना गौतम को मारने, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा के सपोर्ट में उतरे फैंस, कहा- बिग बॉस इसलिए करना चाहते हैं एक्ट्रेस को बाहर