यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Archana Gautam Bio: मिस इंडिया बिकिनी जीतने से चुनाव लड़ने तक, निडर और निर्भीक...कुछ ऐसी हैं UP की अर्चना गौतम
Bigg Boss 16 Finalist Archana Gautam Profile बिग बॉस 16 अपने फिनाले में पहुंच चुका है। शो के पांच खिलाड़ी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Finalist Archana Gautam Profile: अर्चना गौतम (Archana Gautam) टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 16 की फाइनलिस्ट बन चुकी हैं। शो की शुरुआत में किसी ने भी उनके इतने आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन अर्चना के तीखे अंदाज और निडर मिजाज को फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया। निर्भीक अर्चना घर के सबसे पावरफुल कंटेस्टेंट समझे जाने वाले साजिद खान, जिनसे कोई भी नहीं उलझना चाहता था, उनसे जा भिड़ी थीं। एक्ट्रेस अगर बिग बॉस 16 की विजेता बन जाती हैं तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी। आइए जानते हैं बिग बॉस के बाहर कैसी हैं अर्चना गौतम...
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: फिनाले से पहले चमकी इन दो कंटेस्टेंट्स की किस्मत, रोहित शेट्टी ने दिया खतरों के खिलाड़ी का ऑफर?
जीत चुकी हैं कई खिताब
अर्चना गौतम का जन्म 1 सितंबर 1995 में हुआ। उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली अर्चना ने IIMT से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। 27 साल की अर्चना पेशे से एक एक्ट्रेस, मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर हैं। साल 2018 में उन्होंने 'मिस इंडिया बिकिनी' में हिस्सा लिया था और खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा अर्चना 'मिस उत्तर प्रदेश' टाइटल भी जीत चुकी हैं। उन्होंने 2018 में 'मिस कॉसमॉस वर्ल्ड' में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था और 'मोस्ट टैलेंटेड 2018' का सब टाइटल जीता था।
View this post on Instagram
श्रद्धा कपूर संग कर चुकी हैं काम
मॉडलिंग के बाद अर्चना ने एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की। एक्ट्रेस की पहली फिल्म 'ग्रेट गैंड मस्ती' थी। इसके अलावा वो हसीना पार्कर' में सलमा और 'बारात कंपनी' में अंकिता भारद्वाज के किरदार में नजर आई। वहीं, 'जंक्शन वाराणसी' में उन्होंने आइटम सॉन्ग किया।
View this post on Instagram
राजनीति में रखा कदम
फिल्मों के अवाला अर्चना गौतम राजनीति में भी हाथ आजमा चुकी हैं। साल 2021 में वो इंडियन नेशनल कांग्रेस का हिस्सा बनी। उन्होंने साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेरठ जिले के हस्तिनापुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन बदकिस्मती से वह यह चुनाव हार गई थीं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Winner: विनर को लेकर गौहर खान के खुलासे ने छेड़ी नई बहस, लोग बोले- हमें पता है सब फिक्स्ड है यहां
View this post on Instagram
इनसे करना चाहती हैं शादी
बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान ने अर्चना गौतम मजेदार बातचीत की थी। इस दौरान अर्चना ने सलमान से अपनी ख्वाहिश के बारे में बताया कि वह एक पॉलिटिशियन से शादी करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने होस्ट को यह भी बताया था कि वह अपने पार्टनर में क्या खूबियां देखती हैं। अर्चना ने कहा कि उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जो काफी रोमांटिक हो और जब वह किचन में काम कर रही हो तो वह उन्हें पीछे से हग कर ले। अर्चना ने बिग बॉस के मंच पर न सिर्फ अपने पार्टनर के बारे में बात की बल्कि, शो के कंटेस्टेंट गौतम विग के साथ स्टेज पर इस सीन को क्रिएट भी किया।
View this post on Instagram