विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Finale: आज शाम होगा बिग बॉस 16 के विनर का नाम, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं ग्रैंड फिनाले

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 11 Feb 2023 10:15 AM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2023 11:33 AM (IST)

Bigg Boss 16 Finale कुछ ही घंटों में बिग बॉस के 16वें सीजन पर हमेशा-हमेशा के लिए पूर्णविराम लग जाएगा। ...और पढ़ें

बिग बॉस 16 फिनाले. File Photo of Archana Gautam, MC Stan, Shiv Thakare, Priyanka Chahar Chudhary and Shalin Bhanot
बिग बॉस 16 फिनाले. File Photo of Archana Gautam, MC Stan, Shiv Thakare, Priyanka Chahar Chudhary and Shalin Bhanot

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Grand Finale: रियलिटी शो बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले आज शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब बिग बॉस के किसी सीजन का ग्रैंड फिनाले पांच घंटों तक चलेगा। इन पांच घंटों में एक्स कंटेस्टेंट्स सहित टीवी जगत के कई सितारे परफॉर्म करेंगे। लेकिन यह सारा मजा आप कहां देख सकते हैं, आइये जानते हैं इस बारे में।

धमाकेदार होगा फिनाले एपिसोड

12 फरवरी के एपिसोड में बहुत कुछ खास होने वाला है। मेकर्स ने इसकी एक झलक भी वीडियो के जरिये दिखाई है। ग्रैंड फिनाले में एक्स कंटेस्टेंट्स अपने पसंदीदा घरवाले को चियर अप करने के लिए आएंगे। उनका हौसला बढ़ाने के लिए वह एक्साइटिंग डांस परफॉर्मेंस भी देने वाले हैं। सिर्फ वही नहीं, बल्कि खुद मौजूदा कंटेस्टेंट्स भी ऑडियंस के लिए एक से बढ़कर एक गानों पर कदम थिरकाते नजर आने वाले हैं।

5 घंटों तक चलेगा फिनाले

बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी की शाम 7 बजे से होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब फिनाले एपिसोड पांच घंटे का चलेगा। इस दौरान शालीन भनोट से लेकर अर्चना गौतम तक नए-पुराने हर तरह के गानों पर परफॉर्मेंस देते नजर आने वाले हैं।

शालीन-अर्चना देंगे स्पेशल परफॉर्मेंस

शालीन भनोट 'बिजली' गाने पर डांस करने वाले हैं। वहीं, अर्चना गौतम अनारकली सूट में 'बिजली गिराने' गाने पर डांस करती देखी जाएंगी। इन कंटेस्टेंट्स के साथ ही एक्स कंटेस्टेंट्स भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराएंगे। सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan), अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और कई सारे एक्स कंटेस्टेंट्स ग्रैंड फिनाले में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं।

कब और कहां देख सकते हैं फिनाले?

बिग बॉस 16 का फिनाले कलर्स चैनल पर शाम 7-12 बजे तक देखा जा सकता है। इस सीजन के आखिरी एपिसोड को सलमान खान ही होस्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: एमसी स्टैन से दोस्ती की खातिर ट्रॉफी छोड़ देंगे शिव ठाकरे? मीडिया के सामने शेयर की दिल की बात

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: वापस दिखेगी अंकित गुप्ता-प्रियंका चौधरी की जोड़ी, ग्रैंड फिनाल में देंगे रोमांटिक परफॉर्मेंस