विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: फराह खान ने घर में किए आग लगा देने वाले खुलासे, टीना दत्ता और शालीन भनोट पर साधा निशाना

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 09 Jan 2023 02:37 PM (GMT+05:30)

Farah Khan Informs Tina Datta And Shalin Bhanot About The Big Fight Between Their Mothers In Bigg Boss 16 बिग ...और पढ़ें

Farah Khan Informs Tina Datta And Shalin Bhanot About The Big Fight Between Their Mothers, Instagram
Farah Khan Informs Tina Datta And Shalin Bhanot About The Big Fight Between Their Mothers, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Farah Khan Informs Tina Datta And Shalin Bhanot About The Big Fight Between Their Mothers In Bigg Boss 16: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 में फैमिली स्पेशल वीक चल रहा है यानी महीनों से घर में कैद कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार वालों से मिलने का मौका मिलेगा। शो के कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें फराह खान बिग बॉस हाउस में नजर आ रही हैं। भाई साजिद खान से मिलने शो में पहुंची फराह ने बाकी घरवालों को भी रियलिटी चेक दिया। इस दौरान उन्होंने शो के लव बर्ड टीना दत्ता और शालीन भनोट को कुछ ऐसी बातें बताई कि दोनों के शो होश उड़ गए।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

फराह खान ने उड़ाए टीना- शालीन के होश

बिग बॉस 16 में टीना दत्ता और शालीन भनोट का रिलेशनशिप अक्सर चर्चा का विषय रहा है। दोनों पर कई बार फेक होने के इल्जाम भी लगे हैं। टीना और शालीन को लेकर उनके माता-पिता ने भी बिग बॉस के मंच पर खूब बवाल काटा था। वहीं, अब घर में मेहमान बनकर आईं फराह खान ने भी दोनों के रिश्ते पर कमेंट कर दिया है। बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फराह खान शो के सभी कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए नजर आ रही हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने टीना और शालीन को उनके माता-पिता के बीच हुए झगड़े की जानकारी देते हुए कहा, "टीना तुम्हारी मम्मी तो स्टार बन गई हैं, मम्मी आई हैं शालीन की मम्मी से झगड़ा किया है।" फराह के इतने कहते ही घर के बाकी सदस्य हंसने लगते हैं, जबकि टीना और शालीन के होश उड़ जाते हैं।

टीना पर फराह ने किया कमेंट

वीडियो में फराह खान आगे उतरन एक्ट्रेस टीना और शालीन के रिलेशनशिप पर कमेंट करते हुए नजर आ रही हैं, जिसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने की पूरी आशंका हैं। फराह ने टीना से बातचीत में कहा कि वह शालीन से ज्यादा तो घर के कुत्ते माहीम से अच्छे से बर्ताव करती हैं, जिसे सुनकर टीना और शालीन दोनों का चेहरा उतर गया।