विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: प्रियंका चहर चौधरी का इतना बोल्ड लुक देख उड़ जाएंगे आपके होश, नहीं होगा आंखों पर यकीन

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 18 Jan 2023 06:40 PM (GMT+05:30)

Bigg Boss 16 टेलीविजन की सीधी-सादी बहू प्रियंका चहर चौधरी इन दिनों बिग बॉस के घर में अपने गेम और ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Choudhary Look Hot and Bold in Viral Photos. Photo Credit/Instagram
Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Choudhary Look Hot and Bold in Viral Photos. Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस सीजन 16 की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो उड़ारिया में सीधी-साधी तेजो का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस का सलमान खान के रियलिटी शो में एक अलग व्यक्तित्व देखने को मिला।

प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस के घर की सबसे बेबाक एक्ट्रेस हैं, जो अपनी दिल की बात रखने से बिलकुल नहीं कतराती हैं। हालांकि बेबाक होने के साथ-साथ प्रियंका काफी बोल्ड भी हैं। टेलीविजन पर सीधी-सादी बहू का किरदार निभाने वालीं प्रियंका की हाल ही कई बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

नहीं देखा होगा प्रियंका का इतना बोल्ड अंदाज

प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके इंस्टाग्राम पर चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इस वक्त अभिनेत्री भले ही बिग बॉस के घर में हों, लेकिन इंटरनेट पर उनके बोल्ड लुक ने तहलका मचा दिया है। उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं।

 

जहां पहली तस्वीर में एक्ट्रेस ने खुद को चादर में लपेटा हुआ है और वह काफी सिजलिंग लग रही हैं, तो वही दूसरी तस्वीर में वह बिकिनी पहने बीच पर एन्जॉय कर रही हैं। इन सभी बोल्ड एंड हॉट लुक में प्रियंका चहर चौहरी कहर ढहा रही हैं। 26 साल की प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा चाहने वालों की लिस्ट है।

दर्शकों को पसंद आ रहा है प्रियंका का गेम

प्रियंका भले ही घरवालों को कितनी भी लाउड लगे और अंकित के जाने के बाद सदस्यों को भले ही उनका गेम नहीं नजर आ रहा हो, लेकिन प्रियंका जिस तरह से अंकित के जाने के बाद खेल रही हैं वह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।सोशल मीडिया पर प्रियंका चहर चौधरी आए दिन ट्रेंड करती हैं।

कई लोग उन्हें शिव और एमसी स्टैन को टॉप 3 फाइनलिस्ट के तौर पर देख रहे हैं। बीते एपिसोड में बिग बॉस ने जब शिव और एमसी स्टैन को बुलाकर ये पूछा था कि प्रियंका का गेम क्या है, तो उन्होंने प्रियंका के गेम को जीरो बताया था। लेकिन अब हाल ही में एक एपिसोड में खुद शिव निमृत के खिलाफ जाकर प्रियंका की तारीफ करते हुए नजर आए।

सलमान खान से कई बार शो में पड़ी फटकार

कुछ दिनों पहले तक प्रियंका चहर चौधरी सलमान खान से हर वीकेंड पर अपनी लाउड आवाज और साथ ही उनके कंट्रोलिंग बर्ताव की वजह से काफी डांट पड़ी थी।

सोशल मीडिया पर भी सलमान खान पर भी मंडली की तरफ बायस्ड होने के कई आरोप लगे थे। हालांकि बाद में सलमान ने सभी के सामने प्रियंका को हीरोइन मटीरियल बताया था और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: नॉमिनेट होते ही सौंदर्या शर्मा ने मेकर्स की खोल दी ऐसी पोल, सुन लग जाएगा झटका

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: एकता कपूर की शो में होगी एंट्री, प्रियंका-सुम्बुल सहित कंटेस्टेंट के सामने करेंगी बड़ी अनाउसमेंट