विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: अब्दु ने शूट किया बिग बॉस 16 का आखिरी एपिसोड! फैमिली वीक में इस सदस्य के साथ घर से लेंगे एक्जिट

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 09 Jan 2023 12:06 PM (IST)

Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। इस बार यह शो ...और पढ़ें

File Photo of Salman Khan and Abdu Rozik
File Photo of Salman Khan and Abdu Rozik

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 से बुरी खबर सामने आ रही है। इस शो से बहुत जल्द एक ऐसे कंटेस्टेंट का सफर खत्म होने वाला है, जिसे देश भर से लोगों का भरपूर प्यार मिला दर। यह वह कंटेस्टेंट है, जिसने अभी तक घर में किसी से भी झगड़ा नहीं किया। इनकी मासूमियत और स्वीट स्माइल से घरवालों के साथ ही दर्शकों का दिन बन जाता है। लेकिन अब इनका सफर खत्म होने वाला है। यह कंटेस्टेंट फैमिली वीक में ही घर को छोड़ कर चला जाएगा।

अब वापस नहीं आएगा यह कंटेस्टेंट

बिग बॉस 16 की पल-पल की खबरें देने वाले 'द खबरी' ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि अब्दु रोजिक जल्द ही शो से बाहर होने वाले हैं। 12 जनवरी को बिग बॉस हाउस में उनका आखिरी दिन होगा। इसके बाद दर्शकों को कभी भी शो में उनकी झलक देखने को नहीं मिलेगी। अब्दु रोजिक कम वोटिंग से नहीं, बल्कि वर्क कमिट्मेंट्स की वजह से शो को बीच में ही छोड़ रहे हैं। उनका अचानक से जाना कई फैंस को झटका दे सकता है।

अब्दु को लेने आएंगे यह सदस्य

अब्दु रोजिक न सिर्फ शो को बीच में छोड़ रहे हैं, बल्कि वह वीकेंड का वार से पहले ही घरवालों को अलविदा कह देंगे। इस समय बिग बॉस में फैमिली वीक चल रहा है। सभी के घरवाले उनसे मिलने आ रहे हैं। ऐसे मे अब्दु से भी मिलने कोई न कोई आएगा। लेकिन पारिवारिक सदस्य के तौर पर उनसे मिलने उनके माता या पिता नहीं, बल्कि फेमस कंटेंट क्रिएटर और कॉमेडियन जस्ट सुल (Just Sul) घर के अंदर जाएंगे। वह अब्दु से मिलेंगे भी और उन्हें अपने साथ बाहर लेकर भी आएंगे। इसके बाद अब्दु दोबारा कभी बिग बॉस 16 में नजर नहीं आएंगे।

आर्थिक तंगी का हुआ था खुलासा

पिछले कुछ एसिपोड में बिग बॉस शो में अब्दु रोजिक की आर्थिक तंगी का खुलासा हुआ था। तब सलमान खान बाकी कंटेस्टेंट्स को उनके बिहेवियर के लिए डांट लगा रहे थे, तब उन्होंने अब्दु की मैच्योरिटी की तारीफ की थी। उसी दौरान उन्होंने बताा था कि किन परेशानियों को पार कर अब्दु आज यहां तक पहुंचे हैं। शो में खुलासा हुआ कि बचपन में अब्दु परिवार चलाने के लिए बाजार में गाना गाते थे। उन्हें जो पैसे मिलते थे, उससे उनका घर चलता था। यह सब याद आते ही अब्दु अपने आंसू नहीं रोक पाए। यह पहला मौका था अब्दु को रोता हुआ देखा गया।

यह भी पढ़ें: Sunil Grover: कड़ाके की सर्दी में दूध वाले बने सुनील ग्रोवर, सड़क पर इस अवतार में देख हैरान हुए फैंस

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: शालीन ने खोली टीना की पोल, 'उसने कहा हमारे बच्चे प्यारे होंगे, शो में रहने के लिए ये लड़की...'