Move to Jagran APP

Bigg Boss 15: बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं नेहा भसीन, गा चुकी हैं कई शानदार गानें, जानें उनसे जुड़ी ये खास बातें

टीवी के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 का एलान हो चुका है। इस बार यह शो शुरुआत के 6 हफ्तों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट पर शुरू होगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे।

By Anand KashyapEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 12:29 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 12:29 PM (IST)
बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट नेहा भसीन , तस्वीर- Instagram: nehabhasin4u

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 का एलान हो चुका है। इस बार यह शो शुरुआत के 6 हफ्तों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट पर शुरू होगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। यह शो 8 अगस्त से शुरू होने वाला है। ऐसे में शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम उजागर हो रहे हैं।

loksabha election banner

बिग बॉस 15 में मशहूर गायिका नेहा भसीन नजर आने वाली हैं। उनके नाम का खुलासा हाल ही में वूट सिलेक्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया। नेहा भसीन के नाम का खुलासा होते ही शो के दर्शक और उनके फैंस बिग बॉस 15 को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऐसी में हम आपको नेहा भसीन से जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं। वह अपने फैशन और स्टाइल की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Bhasin (NB) (@nehabhasin4u)

नेहा भसीन का जन्म 18 नवंबर 1982 को दिल्ली के हिंदू पंजाबी परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनकी रूचि गायिकी की तरफ रही है। यही वजह है जो नेहा भसीन ने अपनी शानदार गायिकी से महज 9 साल की उम्र में पहली बार पुरस्कार जीता था। इसके बाद उन्होंने श्यामक डावर की डांस एकेडमी जॉइन डांस और उस्ताद गुलाम मुस्तफा से क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग भी ली।

नेहा भसीन 18 साल की उम्र में कॉक वी पॉपस्टार में हिस्सा लिया। इस शो ने उन्होंने रातों-रात मशहूर कर दिया। इसके बाद नेहा भसीन ने बॉलीवुड के कई हिट और मशहूर गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने 'स्वैग से स्वागत', 'धुनकी लागे' और 'जग घूमिया' सहित कई सुपहिट गाने गाए हैं। हिंदी गानों के अलावा नेहा भसीन तमिल और तेलुगु फिल्मों के लिए भी गानें गा चुकी हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Bhasin (NB) (@nehabhasin4u)

उन्हें असली पहचान साल 2007 में आई फिल्म फैशन के गाने 'कुछ खास है' से मिली थी। गायिकी के अलावा नेहा भसीन अभिनय भी कर चुकी हैं। उन्होंने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म 'लाइफ की तो लग गई' से की थी। इस फिल्म में नेहा भसीन के साथ केके मेनन और रणवीर शोरी मुख्य भूमिका में थे। नेहा भसीन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने म्यूजिक कंपोजर समीरुद्दीन से 23 अक्टूबर, 2016 में शादी की थी। इन दोनों ने इटली में शादी की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.