विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss के घर में KISS करने वाले इस कपल का हुआ ब्रेकअप, सलमान खान ने भी कहा था- ये दोनों करते हैं फेक रोमांस

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Fri, 23 Sep 2022 01:45 PM (GMT+05:30)

Bigg Boss बिग बॉस के घर में अब तक जाने कितने ही रिश्ते बने और बिगड़े। पिछले सीजन में एक ...और पढ़ें

Bigg Boss 15 contestants Miesha Iyer and Ieshaan Sehgaal broken up
Bigg Boss 15 contestants Miesha Iyer and Ieshaan Sehgaal broken up

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस के घर में कई प्रेम कहानियां शुरू हुईं, कुछ को मुकाम मिला तो कुछ ने दम तोड़ दिया। ऐसी ही एक लव स्टोरी थी बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट मीशा अय्यर और ईशान सहगल की। पिछले साल शो की शुरुआत के पहले हफ्ते में ही दर्शकों को इनका प्यार देखने को मिला। शो से बाहर निकले के बाद भी दोनों को अकसर साथ टाइम स्पेंड करते देखा जाता था। पर अब इनकी राहें जुदा हो गईं हैं।

ईशान-मीशा का हुआ ब्रेकअप

मीशा अय्यर ने ई-टाइम्स को बताया कि उनके और ईशान के बीच अब कुछ नहीं। उन दोनों के बीच चीजें वर्कआउट नहीं हो रही थीं जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। बता दें कि ब्रकअप के बाद इस एक्स कपल ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। इस पर मीशा ने सफाई दी और कहा-'हां, यह सच है। हमने रास्ते अलग कर लिए हैं। बात नहीं बनी। मैं इससे ज्यादा डिटेल नहीं देना चाहती।'

बिग बॉस 15 में आए थे करीब

बता दें कि बिग बॉस के घर में जब इनका प्यार परवान चढ़ा तब सिर्फ एक ही हफ्ता हुआ था। शो में दोनों को किस करते हुए भी देखा गया। सलमान खान ने वीकेंड का वार में इन्हें चेतावनी भी दी थी और कहा था कि प्यार के चक्कर में मत पड़ो गेम पर फोकस करो। मीशा अय्यर और ईशान सहगल ने सलमान खान की बात नहीं मानी और कुछ हफ्तों बाद ही शो से बाहर हो गए।

सलमान खान ने भी दी थी वॉर्निंग

बिग बॉस 15 से आउट होने के बाद भी मीशा अय्यर और ईशान सहगल को अकसर साथ देखा जाता था। पर पिछले काफी महीनों से यह जोड़ा नजर नहीं आया तब इनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए। अब ईशान ने भी मीडिया को बताया कि, मैं मीशा के साथ रिलेशशिप में आगे जाना चाहता था पर कभी-कभी कुछ चीजे वर्क नहीं करती। वर्कफ्रंट की बात करें तो मीशा अय्यर हाल ही में एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'बैंड थेके' में नजर आईं। दूसरी तरफ ईशान हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो "बारिशें" में दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें

Bigg Boss 16: टीवी के इस 'शाह रुख खान' ने ठुकराया सलमान खान के शो का ऑफर, मोटी फीस मिलने के बावजूद किया इनकार

Lost Stars: पहली ही फिल्म से रातों रात छा गए थे ये कलाकार, आज हिंदी सिनेमा में जी रहे हैं गुमनामी की जिंदगी