विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुबीना दिलैक की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक ने की सगाई, 'बिग बॉस 14' में अपने लुक्स की वजह से आ गई थीं लाइम लाइट में

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Sun, 07 Nov 2021 11:16 AM (IST)

ज्योतिका दिलैक ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रहे आरजे रजत शर्मा के साथ सगाई की है। इस सगाई की तस्वीरें ...और पढ़ें

रुबीना दिलैक की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक ने की सगाई, फोटो साभार: Instagram
रुबीना दिलैक की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक ने की सगाई, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन के हिट रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन की विनर रहीं अभिनेत्री रुबीना दिलैक की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक ने सगाई कर ली है। ज्योतिका दिलैक ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रहे आरजे रजत शर्मा के साथ सगाई की है। इस सगाई की तस्वीरें ज्योतिका ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसके जरिए इस बारे में जानकारी मिली है।

ज्योतिका दिलैक ने परिवार की मौजूदगी में रजत शर्मा को अंगूठी पहनाकर सगाई की है। इन दोनों की रिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ज्योतिका और रजत की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। ज्योतिका ने अपनी सगाई की तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है। जिसमें वो और रजत दोनों ही एक दूसरे को बड़े प्यार से देख रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jyotika Dilaik (@jyotikadilaik)

इसके अलावा ज्योतिका ने एक अन्य तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में रजत और ज्योतिका दोनों ही आसमान की तरफ देख रहे हैं और बेहद खुश लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ज्योतिका ने कैप्शन में लिखा, 'करीब 9 साल पहले हम पहली बार मिले थे और देखो आज हम कहां पहुंच गए हैं। आसमान की तरफ देखना ऐसा लग रहा है मानो ये प्यार के रंगों से भरा हुआ है।'

View this post on Instagram

A post shared by Jyotika Dilaik (@jyotikadilaik)

हालांकि रुबीना दिलैक की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक की सगाई की तस्वीरों में अभिनव और रुबीना नजर नहीं आए। बता दें कि रुबीना दिलैक की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक उस समय चर्चा में आ गई थीं जब वो रुबीना से मिलने के लिए बिग बॉ 14 में पहुंची थीं। इस दौरान ज्योतिका की खूबसूरती को देख लोग उनके कायल हो गए थे। तभी से ज्योतिका की फैनफॉलोइंग भी खूब बढ़ गई थी। हालांकि ज्योतिका दिलैक यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं।