Bigg Boss 14 विनर बनते ही रुबिना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला संग किया लोक गीत पर फोक डांस, देखें वीडियो
इस सीजन बेस्ट जोड़ी का खिताब रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपने नाम किया। इन दोनों ने दर्शकों के दिल को इनता लुभाया कि इन्हें बिग बॉस 14 की बेस्ट जोड़ी का खिताब दिया गया। इस बात से अभिनव काफी भावुक हो गए।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी शो की फेमस बहू और 'बिग बॉस 14' की विनर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी फैमिली के साथ अपनी जीत को खुशी को एंजॉय कर रही हैं। रुबीना ने 'बिग बॉस 14' का लंबा सफर तय करते हुए इस सीजन के विनर का खिताब अपने नाम किया। इस खुशी में न सिर्फ अपना परिवार बल्कि उनके फैंस और करीबी दोस्त भी शामिल हुए। इसी बीच अब रुबीना दिलैक का एक वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सामने आए वीडियो में रुबीना अपने पति एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो काफी सोशल मीडया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं फैंस इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ एक लोक गीत पर लोक डांस करते हुए दिख रही हैं। इस दौरान रुबीना ब्लैक ड्रेस में बड़े ही मस्ती के साथ डांस कर रही हैं। वहीं उनके पति एक्टर अभिनय ब्लू शॉट्स और ग्रे टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों की जुगल जोड़ी देखते ही बन रहा है।
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 14' के घर में कई जोड़ियां जैसे पवित्रा पुनिया और एजाज खान, अली गोनी और जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। लेकिन इस सीजन बेस्ट जोड़ी का खिताब रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपने नाम किया। इन दोनों ने दर्शकों के दिल को इनता लुभाया कि इन्हें 'बिग बॉस 14' की बेस्ट जोड़ी का खिताब दिया गया। इस बात से अभिनव काफी भावुक हो गए।
वहीं हाल ही रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें इनदोनो के अलावा सृष्टि रोडे, शरद केलकर, कीर्ति गायकवाड़ जैसे कई कलाकार शामिल थे।