विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aly Goni Birthday: जैस्मिन भसीन ने लुटाया अली गोनी के जन्मदिन पर प्यार, शेयर किया खास वीडियो

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 25 Feb 2024 01:59 PM (GMT+05:30)

Aly Goni छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने कई सीरियल्स में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई ...और पढ़ें

जैस्मिन भसीन और अली गोनी (Photo Credit: Instagram)
जैस्मिन भसीन और अली गोनी (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. जैस्मिन भसीन ने किया अली गोनी को बर्थडे विश
  2. सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो
  3. अली गोनी ने दिया ऐसा रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aly Goni Birthday: जैस्मिन भसीन और अली गोनी टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक हैं। दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनकी लव स्टोरी बिग बॉस सीजन 14 में शुरू हुई थी।

आज 25 फरवरी को अली गोनी अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है और खास नोट भी लिखा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 की सक्सेस पार्टी पर Aly Goni ने कसा तंज, यूजर्स बोले, 'इसे नहीं मिली तो परेशान है'

जैस्मिन ने ऐसे किया अली को विश

जैस्मिन आज अपने अभिनय और खूबसूरती के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब अली के बर्थडे पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों मस्ती करते हुए रील बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे चमकते सितारे अली गोनी।

यह साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां, सफलता और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। आपकी मुस्कान मेरी आत्मा को रोशन कर देती है। मैं हमेशा आपकी खुशी के लिए प्रार्थना करती हूं'।

View this post on Instagram

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)

अली गोनी ने दिया ऐसा रिएक्शन

जैस्मिन के इस पोस्ट पर अली गोनी ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में कमेंट करते हुए लिखा, वाह, सो कैंडिड, थैंक यू'। इसके अलावा कई सेलेब्स और फैंस ने भी इस पोस्ट पर कमेंट कर अली को जन्मदिन की बधाई दी।

कैसे हुई अली और जैस्मिन की मुलाकात?

अली गोनी और जैस्मिन भसीन की मुलाकात रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर हुई थी। दोनों इस शो का हिस्सा थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। जैस्मिन ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह अली को पसंद करने लगी थीं, लेकिन अली उन्हें सिर्फ दोस्त मानते थे। हालांकि, उन्होंने अली का सालों तक इंतजार किया।

आखिरकार 'बिग बॉस 14' के सेट पर अली को भी जैस्मिन से प्यार हो गया। दोनों ने बिग बॉस के घर में एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया और तब से दोनों साथ में हैं।

यह भी पढ़ें: Jasmin Bhasin ने ब्वॉयफ्रेंड Aly Goni संग अपनी शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोली- 'सही समय आने दो'