Bigg Boss 13: एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता आज रात बिग बॉस के घर में करेंगे एंट्री, दो हफ्ते बाद इसलिए हो सकते हैं बाहर
Bigg Boss 13 विकास गुप्ता ने बिग बॉस के सीजन 11 में हिस्सा लिया था। उस सीजन में विकास गुप्ता के अलावा हिना खान और सीजन की विनर शिल्पा शिंदे जैसे मजबूत कंटेस्टेंट थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और मास्टर माइंड का खिताब पाने वाले विकास गुप्ता बिग बॉस के घर में आज रात एंट्री करेंगे। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक वह दो हफ्ते तक बिग बॉस में रहेंगे। वह तभी घर छोड़कर जाएंगे जब टीवी की बहू की बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री होगी। जी हां, हम यहां देवलीना भट्टाचार्य की बात कर रहे हैं। मास्टरमाइंड विकास गुप्ता की बिग बॉस में बड़ी एंट्री की तैयारी की तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी हैं।
बिग बॉस के घर में विकास गुप्ता को इस बार सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, विशाल आदित्य सिंह, शहनाज गिल, मधुलिमा तुली, शेफाली बग्गा, असीम रियाज, शेफाली जरीवाला और पारस छाबड़ा का सामना करना होगा। विकास गुप्ता ने बिग बॉस के सीजन 11 में हिस्सा लिया था। उस सीजन में विकास गुप्ता के अलावा हिना खान और सीजन की विनर शिल्पा शिंदे जैसे मजबूत कंटेस्टेंट थे। अपने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाते हुए एक ट्वीट को शेयर किया था, जिसमें उनके बिग बॉस में आने की बात की गई थी। इस ट्वीट का जवाब देते हुए विकास गुप्ता ने लिखा, क्या सचमुच, क्या यह सच है।
#VikasGupta on the sets of #BiggBoss13 #BB13
RT If you are excited about his entry pic.twitter.com/T9YQor27fy— Reality Post (@TheRealityPost) December 4, 2019
बताया जा रहा है कि विकास गुप्ता बिग बॉस में दो हफ्ते तक रहेंगे। जब तक टीवी शो की मशहूर बहू देवलीना भट्टाचार्य घर में वापस नहीं आ जाती हैं। बैकपेन के चलते देवलीना को घर से बाहर जाना पड़ा था। उन्हें डॉक्टरों ने बेड रेस्ट की सलाह दी है।
वहीं विकास गुप्ता की बात करें तो उन्होंने भले ही बिग बॉस सीजन 11 की ट्राफी न जीती हो, लेकिन वह शो में बेहद मशहूर हुए थे। माना जा रहा है कि उनके बिग बॉस के घर में आते ही घर के समीकरण बदल जाएंगे। ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि बिग बॉस में मास्टर माइंड वापस आ गया है।