Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने देखा सपने में कुछ ऐसा, खुद ही हो गए शॉक्ड
Bigg Boss 13 सिद्धार्थ और आसिम के झगड़े के बाद पारस उनके अच्छे दोस्त बन गए। दोनों के बीच काफी वक्त से अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस' के घर में दुश्मन कब दोस्त बन जाते हैं और दोस्त कब दुश्मन, पता नहीं चलता है। इस घर में कई रिश्ते बनते हैं तो कई बिगड़ भी जाते हैं। जैसे सीजन की शुरुआत में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज़ अच्छे दोस्त थे, वहीं अब लंबे वक्त से पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला अच्छे दोस्त बने हुए हैं। सिद्धार्थ और आसिम के झगड़े के बाद पारस उनके अच्छे दोस्त बन गए। दोनों के बीच काफी वक्त से अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है। लेकिन आज सिद्धार्थ, पारस को लेकर एक ऐसा सपना बताएंगे जिसे देखकर वो खुद भी शॉक्ड हैं।
सिद्धार्थ ने देखा एक सपना :
'बिग बॉस' के फैन पेज 'बिग बॉस जासूस' पर घर के अंदर का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सिद्धार्थ, माहिरा और पारस को अपना सपना बता रहे हैं जिसे देखकर वो खुद शॉक्ड हो गए हैं। सिद्धार्थ बोल रहे हैं कि 'सपने सच नहीं होते फिर मैं बताता हूं मैंने क्या देखा'। सिद्धार्थ बताते हैं कि उन्होंने सपने में पारस का एविक्शन देखा। पारस को घर से बेघर होता देख वो शॉक्ड रह गए। लेकिन जैसे ही उनकी नींद टूटी पारस उनके सामने बैठे थे तब जाकर उन्हें तसल्ली आई।
इस हफ्ते होगा ये शॉकिंग एविक्शन :
'बिग बॉस 13' के फैंस के लिए दो शॉकिंग न्यूज सामने आ रही हैं। स्पॉटब्वॉय की खबर की मानें तो इस हफ्ते विकास गुप्ता घर से बेघर हो सकते हैं। वहीं दूसरी शॉकिंग खबर ये है कि देवोलीना बिग बॉस में फिर से एंट्री नहीं लेंगी। दरअसल, विकास 'बिग बॉ 11' के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। लेकिन इस सीजन में उन्होंने देवोलीना की जगह वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। देवोलीना ने एक वीडियो शेयर इस बात की जानकारी भी दी थी। लेकिन अब नई खबर की मानें तो न देवोलीना शो में वापस आ रही हैं और विकास गुप्ता भी घर से बाहर हो जाएंगे।