Bigg Boss 13: शॉकिंग, देबोलिना भट्टाचार्य ने शहनाज़ गिल को मारा थप्पड़! देखें Video
Devoleena Bhattacharjee Slapping Shehnaaz Gill देबोलिना और शहनाज़ भी एक-दूसरे से हाथापाई करती नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl बिग बॉस 13 का प्री-फिनाले आसपास है और घर का हर एक कंटेस्टेंट टास्क के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने में जुटा हुआ हैं। आगामी एपिसोड के एक नया प्रोमो में देबोलिना भट्टाचार्य को सांप और सीढ़ी टास्क के दौरान शहनाज गिल को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। प्रोमो में गेम जीतने के लिए कई प्रतियोगियों को सीढ़ी बनाते हुए देखा जा सकता है।
नियमों के अनुसार वे दूसरों के सीढ़ी को नष्ट करने के लिए भी स्वतंत्र हैं, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर झगड़े हो रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला अन्य प्रतियोगियों द्वारा बनाई जा रही लकड़ी की सीढ़ी को पलटने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस सब के बीच देबोलिना और शहनाज़ भी एक दूसरे से हाथापाई करती दिखाई दे रही हैं। देबोलिना कुछ प्रयासों में शहनाज़ को मारने से चूक जाती है लेकिन अंततः उसे टास्क के दौरान थप्पड़ मार देती है। देबोलिना और शहनाज़ के बीच यह शारीरिक लड़ाई कई दर्शकों को अच्छी नहीं लगी। एक दर्शक ने प्रतिक्रिया दी, ‘बिग बॉस, कृपया देबोलिना को घर से बाहर निकाले।’
एक अन्य ने लिखा, ‘बिग बॉस आप देबोलिना के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते? वह कितना गंदा खेल रही है?’ एक अन्य दर्शक ने टिप्पणी की, ‘ देबोलिना पागल हो गई है, टास्क है तो टास्क करे, शहनाज़ को क्यों मार रही है।’ गौरतलब है कि देबोलिना और शहनाज़ दोनों ही आगामी बिग बॉस वीकेंड का वार में घर से बेदखल होने के लिए नॉमिनेट हैं। अन्य नॉमिनेट प्रतियोगियों में सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ डे, रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा शामिल हैं।
हाल ही में शो से बाहर हुए अबू मलिक ने शहनाज़ गिल के बारे में बताया कि शहनाज़ को पता कि लड़कियां उनका समर्थन करने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा, शहनाज़ के पास सलमान खान का समर्थन है और उनके पास एक अच्छी बुद्धि है। वह इसका उपयोग करना जानती है। वह जानती है कि लड़कों के साथ मित्रता करने से खेल में जीवित रहने के चांसेस सबसे अधिक है।’