Bigg Boss 13: वीकेंड के वार पर सलमान ख़ान लगाएंगे क्लास, सिद्धार्थ और शहनाज होंगे निशाने पर
Bigg Boss 13 घर वालों की इस हरकत को देखकर सलमान खान को गुस्सा आ गया है। इसके बाद अब वह सबकी क्लास लगाने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर में लड़ाई ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। एक के बाद एक लोग आपस में लड़ते रहते हैं। इस बार शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला आपस में लड़ते नजर आए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब रिएक्शन आए। वहीं, घर वालों की इस हरकत को देखकर सलमान खान को गुस्सा आ गया है। इसके बाद अब वह सबकी क्लास लगाने वाले हैं।
वीकेंड वार में दिखाए जाने वाली इस घटना को लेकर एक प्रोमो जारी किया है। इसमें दिखता है कि शहनाज पहले सिद्धार्थ को कई थप्पड़ मारती हैं। वहीं, इसके बाद सिद्धार्थ भी शहनाज उलझे दिखाए गए हैं। शहनाज जमीन पर होती हैं और सिद्धार्थ उनका दोनों हाथ पकड़कर कहते हैं कि उनके साथ बदतमीजी ना करें। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सिद्धार्थ को निशाने पर ले रहे हैं। वीकेंड के वार में होस्ट सलमान ख़ान इसी मामले पर लोगों की क्लास रहे हैं।
सलमान सबसे पहले सिद्धार्थ की क्लास लेंगे। प्रोमो दिखाया गया है कि सलमान पूछते हैं, 'ये देखकर अभी आपको क्या लग रहा है?' इस पर सिद्धार्थ कहते हैं, 'हंसी आ रही है मुझको अभी तो।' इस पर सलमान गुस्से में कहते हैं,'ये हंसने वाली बात नहीं है।' इसके वह सोशल मीडिया रिएक्शऩ को लेकर सिद्धार्थ को बातें सुनाते हैं।
इसके बाद सलमान शहनाज की क्लास लगाते हैं। वह शहनाज पर काफी भड़के हुए हैं। उन्होंने शहनाज को ड्रामा ख़त्म करने की बात कही है। वहीं, शहनाज को खुद को मारने को लेकर सलमान कहते हैं''पागल है क्या है वो? वो इस तरह क्यों कर रही है? इज्जत रास नहीं आ रही है क्या?' सलमान शहनाज को लेकर आगे कहते हैं, 'उसे लगता है कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद वो कटरीना कैफ बन जाएगी। आपने कभी कटरीना को ऐसा करते हुए देखा है?'
वीकेंड के वार के दिन सलमान गुस्सा घर वालों पर काफी असर डाल सकता है। वहीं, सिद्धार्थ भी अपने खेल में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, अगर प्रोमो जैसे होता है, तो शहनाज के लिए काफी मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। वह सिद्धार्थ के सहारे ही अपना खेल आगे बढ़ा रहे हैं। अगर सिद्धार्थ उनसे अलग होता है, शहनाज को दिक्कत हो सकती है।