Move to Jagran APP

Bigg Boss 13 : क्या बंद हो जाएगा सलमान खान का शो बिग बॉस? केंद्र सरकार लेने जा रही ये बड़ा फैसला

Bigg Boss 13 May Ban Soonटीवी का सबसे चर्चित और विवादित माना जाने वाला शो ‘बिग बॉस’ हर सीजन में कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार होता है।लेकिन इस बार शो खतरे के बादल ज्यादा मंडरा रहे हैं

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 11:16 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 12:37 PM (IST)
Bigg Boss 13 : क्या बंद हो जाएगा सलमान खान का शो बिग बॉस? केंद्र सरकार लेने जा रही ये बड़ा फैसला

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी का सबसे चर्चित और विवादित माना जाने वाला शो ‘बिग बॉस’ हर सीजन में कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार होता है। हालांकि हर सीजन सफलतापूर्वक पूरा भी हो जाता है। लेकिन इस बार शो पर खतरे के बादल ज्यादा मंडरा रहे हैं। डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय बिग बॉस को बैन करने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट की मानें तो मंत्रालय ने इसे बैन करने का फैसला भी कर लिया है।

loksabha election banner

दरअसल, कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पत्र लिखकर सरकार से बिग बॉस के जरिए अश्लीलता फैलाए जाने की शिकायत की थी। विधायक ने शो को बैन करने मांगी की थी। जिसके बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि हमें एक हफ्ते में शो के कंटेंट से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद साफ हो जाएगा कि इसमें क्या दिखाया जा रहा है। इसके बाद हम इस पर फैसला लेंगे। खबर की मानें तो सूचना और प्रसारण मंत्रालय शो को बंद करने पर फैसला ले सकता है।

सरकार के सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि ‘हमारी पड़ताल में पता चला है कि शो में शालीनता की लाइन को क्रॉस किया जा रहा है। मंत्रालय अब सच में इसे बैन करने पर विचार कर रहा है। ये शो नेगेटिव कंटेंट परोस रहा है। शो में कंटेस्टेंट एक दूसरे पर अश्लीलता से जुड़े भद्दे कमेंट करते हैं। जो हमारी संस्कृति के लिए स्वीकार नहीं है। ये कोई आम रिएलिटी शो नहीं है। इसलिए मंत्रालय इस पर सख्ती से पड़ताल कर रहा है’।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.