Bigg Boss 13: घर वालों के निशाने पर माहिरा, क्या हो जाएंगी नॉमिनेट?
Bigg Boss 13 कलर्स चैनल प्रोमो जारी किया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में यह दिखाया जाना है कि घर के सदस्य कैसे टारगेट करते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता है। रोज घर में कुछ समीकरण बदल जाते हैं। वहीं, शो में लड़ाईयां भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद अब घरवालों ने टारगेट पर अब माहिरा शर्मा आ गई हैं। घर के सदस्य उन्हें नॉमिनेट कपरने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में घर का माहौल गर्म हो सकता है।
कलर्स चैनल प्रोमो जारी किया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में यह दिखाया जाना है कि घर के सदस्य कैसे टारगेट करते हैं। जारी प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि रश्मि और विशाल आदित्य सिंह मिलकर माहिरा शर्मा को निशाने पर लेंगे। वह माहिरा को अपना छोड़कर भागने के वज़ह से ऐसा करेंगे। इस वीडियो में विशाल आदित्य सिंह माहिरा को जीरो कहते नजर आ रहे हैं। हालांकि, माहिरा भी पीछे नहीं हटने वाली हैं। वह भी दोनों का ही जमकर जवाब देंगी।
बता दें कि इस हफ्ते शो में एक बार फिर ओपन नॉमिनेशन होगा। घर के सदस्य एक दूसरे को नॉमिनेट करेंगे। इस दौरान ही विशाल आदित्य सिंह माहिरा को नॉमिनेट करेंद। इसके बाद रश्मि देसाई भी विशाल का साथ देंगी। दोनों माहिरा पर आरोप लगाएंगी कि गेम उनकी खुद कोई पहचान नहीं है। पारस के बिना वह किसी काम की नहीं है। वहीं, माहिरा इसके बाद विशाल पर भड़क जाएंगी। वह पारस और मधुरिमा की छोड़ी पर सवाल खड़े करेंगी।
गौरतलब है कि शो अंत धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। ऐसे में सदस्य खुद को बचाने के लिए दूसरे सदस्य को टारगेट कर रहे हैं। ऐसे में सिद्धार्थ, आसिम और रश्मि के बीच जो लड़ाई हुई है, उसके बाद से ही रश्मि खुद को मजबूत करना चाह रही है। यह रश्मि की एक तकनीक हो सकती है, ताकि वह गेम में बची रहें।