Bigg Boss 13: विशाल आदित्य सिंह का एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली से हुआ जबरदस्त झगड़ा, कहा-तुम घटिया हो
Bigg Boss 13 विशाल आदित्य सिंह और उनकी एक्स मधुरिमा कभी लड़ते हैं तो कभी रोमांस करते हैं। नया वीडियो सामने आया है जिसमें मधुरिमा और विशाल बुरी तरह लड़ रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 13: विशाल आदित्य सिंह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड बिग बॉस के घर में कभी लड़ते हैं तो कभी रोमांस करते नजर आते हैं। उनकी इस हेट-लव स्टोरी को देखकर बिग बॉस के घर में रह रहे कंटेस्टेंट के साथ दर्शक भी कंफ्यूज हैं कि आखिर उनके बीच चल क्या रहा है। वहीं दर्शकों का एक वर्ग मधुरिमा और विशाल के इस बदलते रिश्ते को घर में रहने की स्ट्रेटजी बता रहा है। तो वहीं कुछ लोग मधुरिमा और विशाल काे फेक भी कह रहे हैं। बिग बॉस का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें मधुरिमा और विशाल बुरी तरह लड़ते नजर आ रहे हैं। जबकि पिछले कई दिनों से दोनों के बीच काफी अच्छी बांडिंग देखने को मिल रही थी।
शहनाज पर चिल्लाते हैं पारस और सिद्धार्थ
नए वीडियो में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह स्टोर रूम में दिखते हैं। दोनों के बीच एक कप को लेकर बात हो रही होती है। पर जल्द ही यह बात गंदे झगड़े में बदल जाती है। इसके बाद तो विशाल आदित्य सिंह मधुरिमा तुली को घटिया, डफर और बैल तक कह देते हैं। मधुरिमा भी विशाल को जवाब में डफर कहती हैं। विशाल चुप नहीं होते हैं तो फिर मधुरिमा उनकी ओर अपना हाथ तान कर थप्पड़ का इशारा करती हैं। इसके बाद गुस्से में आकर ट्राली पर पैर पटक देते हैं। वहीं दूसरी ओर अगले सीन में पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल पर चिल्लाते दिखते हैं। वहीं शहनाज चुपचाप दोनों को सुनती रहती हैं।
घर से बाहर चले गए अरहान खान
बिग बॉस के दूसरे प्लाट की बात करें तो अरहान खान घर से बाहर चले गए हैं। बाहर आकर अरहान ने कहा है कि उनके हिसाब से रश्मि देसाई और असीम रियाज सबसे अच्छा खेल रहे हैं। इन्हीं दोनों कंटेस्टेंट में से कोई बिग बॉस का विनर होना चाहिए।