Bigg Boss 13 : बाथरूम बिना लॉक किए नहा रहे थे सिद्धार्थ डे, गलती से अंदर चली गईं कोएना मित्रा, और फिर...
Bigg Boss 13 बिग बॉस के घर में कई ऐसे मौके आते हैं जब कंटेस्टेंट उप्स मूमेंट का शिकार हो जाते हैं। ‘बिग बॉस 13’ भी शुक्रवार को यानी 13वें दिन कुछ ऐसा ही हुआ।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस' के घर में कई ऐसे मौके आते हैं जब कंटेस्टेंट उप्स मूमेंट का शिकार हो जाते हैं। ‘बिग बॉस 13’ में शुक्रवार को यानी 13वें दिन कुछ ऐसा ही हुआ। शुक्रवार को उप्स मूमेंट का शिकार हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा। वूट ने एक अनकट वीडियो शेयर किया है जिसमें कोएना के साथ कुछ ऐसा होता दिखा है जिससे उन्हें भी शर्म आ गई। दरअसल, हुआ यूं कि सिद्धार्थ डे बाथरूम में नहा रहे थे, लेकिन वो बाथरूम का दरवाज़ा लॉक करना भूल गए।
उस दौरान कोएना भी अपने कपड़े लेकर वहां आईं और जिस बाथरूम में सिद्धार्थ नहा रहे थे उसी में चली गईं। जैसे ही कोएना बाथरूम में घुसीं वो तुरंत वहां से चीखकर बाहर निकलीं हैं और हंसने लगीं। बाथरूम एरिया में पारस और माहिरा पहले से मौजूद थे, कोएना के साथ ऐसा होता देख वो दोनों भी जोर जोर से हंसने लगते हैं। जिसके बाद कोएना, पारस से कहती हैं ' ये बाथरूम के दरवाज़ा खुला क्यों था? इस पर पारस कहते हैं 'बेशर्म है ये बंदा'।
हालांकि अगले की सेकेंड कोएना सीरियस हो जाती हैं और पारस को कहती हैं कि वो इस बारे में किसी को भी ना बताएं वरना उन्हें अच्छा नहीं लगेगा। लेकिन पारस, असीम को ये बता देते हैं और असीम सभी कंटेस्टेंट को बता देते हैं कि कोएना के साथ आज क्या हुआ। जिसके बाद सभी कंटेस्टेंट सिद्धार्थ की खिंचाई करने लगते हैं। लेकिन सिद्धार्थ बिना कुछ जवाब दिए बेडरूम में चले जाते हैं।