अपने से बड़े इस तलाकशुदा शख्स संग 6 सालों तक लिव-इन में थीं मोनालिसा, फिर विक्रांत से ऐसे हुई शादी
मोनालिसा भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह बिग बॉस और टीवी शो नजर में भी डायन के रूप में नजर आ चुकी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत उड़िया टीवी सीरियल से की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया। वहीं मोनालिसा बॉलीवुड फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए सबकुछ छोड़कर एक दिन मुंबई चली आई थीं। लेकिन वह अकेले नहीं आईं थीं उनके साथ एक शख्स भी मुंबई आया था।
View this post on Instagram
Take Me Back ... ❤️@vikrant8235 #lovely #throwback #love #srilankadiaries
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मोनालिसा के साथ मुंबई जो शख्स आया था उसका नाम मदन है। मदन ने ही मोनालिसा की भोजपुरी फिल्मों में जाने में काफी मदद की थी। मदन ही वह शख्स थे जिन्होंने मोनालिसा को मुंबई की राह दिखाई थी। मदन एक तलाकशुदा शख्स थे। वहीं खबरों की मानें तो मोनालिसा और मदन करीब 6 सालों तक लिव-इन में रहे थे। मदन और मोनालिसा में उम्र का काफी अंतर था। वहीं दोनों का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और वो अगल हो गए।
इसके बाद मोनालिसा की लाइफ में भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत की एंट्री हुई। दोनों की मुलाकात साल 2008 में फिल्म 'दुल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां आईं। इसके बाद मोनालिसा और विक्रांत करीब 9 सालों तक लिव-इन में रहे। दोनों ने साल 2017 में टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' शो में शादी कर ली थी। इस शादी में इसमें भोजपुरी की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। इनकी शादी काफी लाइमलाइट में भी रही थी। हालांकि उनकी ये शादी पर भी काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। कई लोगों ने उनकी इस शादी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्होंने पैसों के लिए टीवी पर शादी की है।