यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhojpuri Actress Monalisa का कभी नहीं देखा होगा ऐसा रूप, कातिलाना तस्वीरें देख आहें भर रहे फैंस
मशहूर भोजपुरी और टीवी अभिनेत्री मोनालिसा अपनी एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहती ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर भोजपुरी और टीवी अभिनेत्री मोनालिसा अपनी एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा की तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं।
अब मोनालिसा अपनी नई तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीर में मोनालिसा ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने ब्लू और पिंक कलर का कफ्तान गाउन पहना हुआ है। इन तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने खास कैप्शन भी लिखा है। जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपने घर में दिवाली की त्योहार की तैयारियां शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर मोनालिसा की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर मोनालिसा की तस्वीरों को जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इससे पहले मोनालिसा इंस्टाग्राम अकउंट पर अपना एक हॉट वीडियो पोस्ट करने की वजह से चर्चा में थीं। इस वीडियो में उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से फैंस के होश उड़ा दिए थे।
वीडियो में मोनालिस पिंग चेक वनपीस ड्रेस पहन कर डांस करते नजर आ रही थीं, लेकिन इसी बीच अचानक ही उनकी ड्रेस चेंज हो जाती है और वह ब्लैक कलर की ब्रालेट और ऑरेंज पैंट में नजर आने लगती है। वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'जंगल है आधी रात है लगने लगा है डर' गाना चल रहा होता है। इस वीडियो को मोनालिस के फैंस काफी पसंद किया था। हाल ही में मोनालिस ने खुलासा किया था कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउंच का सामना करना पड़ा था।
मोनालिसा ने खुलासा किया था कि जब वह फिल्म जगत में कदम रखने वाली थीं तो शुरुआती दौर में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। अभिनेत्री ने यह बताया कि यह ऑफर उन्हें तब दिया गया था जब वह कोलकाता से मुंबई आई थीं और फिल्मों में काम की तलाश कर रही थीं। इस दौरान मोनालिसा को कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था।
