भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, लीवर स्टोन के चलते नच बलिये फिनाले से दूर
जानकारी के मुताबिक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भारती बेड रेस्ट करेंगी और उसके बाद काम शुरू करेंगी। उनके जल्द ही कॉमेडी शो में आने की उम्मीद है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह को लीवर में पथरी की शिकायत के चलते मुंबई के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। इस कारण वो नच बलिये 8 के ग्रैंड फिनाले में शामिल नहीं हो सकीं।
भारती का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज़ चल रहा है। भारती के होने वाले पति हर्ष लिम्बचिया ने जागरण डॉट कॉम को बताया कि भारती सिंह को लीवर में स्टोन हुआ था, जिसके चलते सर्जरी करवाई गई है। अब भारती सिंह को कोई खतरा नहीं है और डॉक्टरों के मुताबिक घबराने की कोई बात नहीं है। दो या तीन दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। ऐसा दर्द उन्हें पहली बार हुआ है जिसकी शिकायत के बाद अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया गया और डॉक्टर की सलाह पर ही उनकी सर्जरी करवाई गई। इस कारण वो और भारती डांस शो नच बलिये 8 में फाइनल की शूटिंग नहीं कर पाए। दोनों ने शो में हिस्सा लिया था लेकिन फाइनल से पहले ही बाहर हो गए।
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के शो पर नया Twist, लौटीं चाय की चुस्कियां, लौटे चंदन प्रभाकर
जानकारी के मुताबिक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भारती बेड रेस्ट करेंगी और उसके बाद काम शुरू करेंगी। उनके जल्द ही कॉमेडी शो में आने की उम्मीद है।