विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharti Singh की मुराद हुई पूरी! 'गोला' के बाद अब घर में आई 'गोली', वीडियो में दिखाई बेटी की पहली झलक

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Sat, 15 Apr 2023 11:09 AM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2023 11:58 AM (IST)

भारती ने कुछ वक्त पहले अपनी एक बड़ी विश के बारे में फैंस को बताया था जो अब पूरी हो ...और पढ़ें

Photo Credit : Bharti Singh, Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Bharti Singh, Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Bharti Singh Daughter Video: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में खुद अपनी पहचान बनाई है। हमेशा ही अपनी बातों से दूसरों के हंसाने वाली भारतीय सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन भारती अपनी बेटे गोला और पति हर्ष लिम्बाचिया संग फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। भारती ने कुछ वक्त पहले अपनी एक बड़ी विश के बारे में फैंस को बताया था, जो अब पूरी हो चुकी है। भारती ने बेटे के बाद एक बेटी की मां बनने की अपनी ख्वाहिश शेयर की थी। वहीं, अब भारती ने वीडियो शेयर कर अपनी बेटी ‘गोली' से सबको मिलवाया है।

भारती ने बताया लाइफ को सबसे बड़ा सच

भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी लाइफ एक बहुत बड़ा सच बताया है। ये सच भारती ने अपने पति हर्ष की गौर मौजूदगी में बताया। भारती इस वीडियो में कहती हैं, हर्ष ने भी नहीं बताया और मैंने भी कभी नहीं बताया। हमारे दो बच्चे हैं। पहली लड़की है, जो हमने लंदन भेज दी थी। अब हमने अपनी बेटी बुला ली है। आइए हम आपको अपनी बेटी से मिलवाते हैं।'

पहली बार दिखाई बेटी 'गोली' की झलक

इसके बाद भारती इस वीडियो में गोला की बहन यानी अपनी बेटी गोली की पहली झलक दिखाती हैं। वह कहती हैं, ‘तो दोस्तों ये है हमारी बड़ी बेटी 'गोली',  जो लंदन चली गई थी।' इसके बाद वह गोली से कहती हैं, ‘हाय बोलो गोली। हाय कह रही है। ये थोड़ी शर्मीली। ये लंदन में पली है ना इसको वहीं के बारे में ज्याद पता है इंडिया के रूल्स पता नहीं है कि यहां पर हाय नहीं नमस्ते कहते हैं। मैंने कुछ सिखाया तो है। गोली बोलो जय श्री कृष्णा। ये शिव जी की भी बहुत बडी भक्त है।' इसके बाद भारती कहती हैं, ‘हर-हर शंभू...'। ऐसा बोलते ही गोली अपने दोनों हाथ उठा देती है। फिर भारती करती हैं कि गोली को भी खूब प्यार दीजिए और गोला को भी गोला इसका छोटा भाई है।'

View this post on Instagram

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

इस तरह से गोला को बनाया 'गोली'

बता दें, कि असल में भारती सिंह की कोई बेटी नहीं है। भारती ने एक मोबाइल एपलीकेशन के जरिए अपने बेटे गोला को ही गोली बनाकर कैमरे के सामने दिखाया हैं वीडियो में आप देख कसते हैं कि गोला के बाल लंबे नजर आ रहे हैं। वहीं, कानों में बड़े इयररिंग और लिपस्टिक उन्हें काफी क्यूट बना रहा है।