विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jennifer Winget ने साड़ी विदाउट ब्लाउज में कराया 'किलर' फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस को हुआ उनसे 'बेपनाह'  प्यार

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Sat, 29 Apr 2023 04:55 PM (IST)

फिल्मों के अलावा जेनिफर ने टीवी इंडस्ट्री में भी खूब सफलता हासिल की। उन्होंने साल 2008 में एकता कपूर के ...और पढ़ें

Photo Credit : jennifer winget Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : jennifer winget Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Jennifer Winget Sizzles Photos : टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट आज न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं। जेनिफर इंडस्ट्री की मोस्ट गॉर्जियस एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। अपने करियर में उन्होंने निगेटिव से लेकर रोमांटिक तक के किरदार निभाए हैं।

जेनिफर प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्टिंग के साथ जेनिफर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती हैं। इसी बीच उनका एक फोटोशूट काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

लेटेस्ट फोटोशूट में गिराई बिजलियां

जेनिफर विंगेट ने हाल ही में फेमस फोटोग्राफर अमित खन्ना के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में जेनिफर का लुकर देखकर आप भी दीवाने हो उठेगें। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जेनिफर ने डार्क ग्रीन कलर की सिल्क की साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी के साथ जेनिफर ने ब्लाउज नहीं पहना है। वहीं, साड़ी विदाउट ब्लाउज की इन तस्वीरों में वह बेहद ही किलर पोज देती दिख रही हैं।

जेनिफर का मिनिमल मेकअप उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों में एक गजरा लगाया है। वहीं, उनकी ज्वैलरी के नाम पर उन्होंने सिर्फ कानों में बड़े से इग्यरिंग और हाथों में हथफूल कैरी किया है। आपको बता दें कि जेनिफर ने अपना ये फोटोशूट एक मैगजीन के कवर पेज के लिए कराया है।

तस्वीरों पर आ रहे हैं फैंस के जमकर कमेंट्स

जेनिफर विंगेट की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस पर कमेंट कर यूजर्स जेनिफर के लुक और स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे। जेनिफर की इन तस्वीरों पर कमेंट कर फैंस उन्हें हॉट, बोल्ड, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट कर उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। अब तक इन तस्वीरों को काफी बार देखा जा चुका है।