Move to Jagran APP

इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने चीनी बॉयफ्रेंड से रचाई चटपट शादी, देखिए जश्न की तस्वीरें

रूबीना डिलैक, बेनाफ़ की अच्छी दोस्त हैं। उनकी शादी को भी ज़यादा वक़्त नहीं हुआ है। रूबीना ने बेनाफ़ की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 04:51 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 05:19 PM (IST)
इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने चीनी बॉयफ्रेंड से रचाई चटपट शादी, देखिए जश्न की तस्वीरें
इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने चीनी बॉयफ्रेंड से रचाई चटपट शादी, देखिए जश्न की तस्वीरें

मुंबई। टीवी शो बा बहू और बेबी फेम एक्ट्रेस बेनाफ़ दादाचंदजी ने अपने चाइनीज़ बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। शादी में बेनाफ़ के परिवार वालों के अलावा टीवी की दुनिया के उनके दोस्त शामिल हुए। हालांकि शादी को लेकर बेनाफ़ ने ज़्यादा हो-हल्ला नहीं किया।

loksabha election banner

बेनाफ़ के दूल्हे का नाम नॉर्मन हॉ बताया जाता है। वो चाइनीज़ मूल के हैं और पेशे से शेफ़ हैं। मुंबई में नॉर्मन का रेस्टॉरेंट भी है। शुक्रवार को दोनों ने एक रिसेप्शन दिया, जिसमें शरद केल्कर, रूबीना डिलैक, रिद्धि डोगरा समेत कई टीवी सेलेब्रिटीज़ शामिल हुए। बेनाफ़ ने स्वपनिल शिंदे की ड्रेस पहनी। 

रूबीना डिलैक, बेनाफ़ की अच्छी दोस्त हैं। उनकी शादी को भी ज़यादा वक़्त नहीं हुआ है। रूबीना ने बेनाफ़ की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

बेनाफ़ और नॉर्मन 9 साल से रिलेशनशिप में थे और बेनाफ़ के इंस्टाग्राम एकाउंट से पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ काफ़ी वक़्त बिताते थे। वेकेशन की तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। 

बेनाफ़ हॉ को 2009 से डेट कर रही हैं, मगर किसी को कानोंकान ख़बर नहीं होने दी। हां, बेनाफ़ के क़रीबी दोस्त इस बारे में जानते थे। की यह तस्वीर आगरा दौरे की है, जिसमें वो नॉर्मन के साथ नज़र आ रही हैं।

 

बा बहू और बेबी में बेनाफ़ ने राधिका नाम का किरदार निभाया था। उन्होंने चाइना गेट और बॉबी जासूस में भी काम किया है। छोटे पर्दे पर बेनाफ़ ब्याह हमारी बहू का, सुमित संभाल लेगा, झांसी की रानी और यह मोह-मोह के धागे में भी दिख चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.