विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: Ayesha Khan को इमरजेंसी में ले जाना पड़ा अस्पताल, सलमान खान की फटकार के बाद हो गई थीं बेहोश

Published: Sat, 30 Dec 2023 12:30 PM (IST)

Bigg Boss 17 रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के वीकेंड का वार में सलमान खान से डांट सुनने वालीं ...और पढ़ें

इमरजेंसी में आयशा खान को ले जाया गया हॉस्पिटल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
इमरजेंसी में आयशा खान को ले जाया गया हॉस्पिटल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सलमान खान की डांट के बाद बेहोश हो गई थीं आयशा खान
  2. बेहोश होने के बाद आयशा खान को जाना पड़ा था हॉस्पिटल
  3. बिग बॉस 17 में आयशा खान की वापसी को लेकर आया अपडेट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Ayesha Khan: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने आयशा खान की जमकर क्लास लगाई। भाईजान की डांट से आयशा इतनी आहत हो गईं कि वह अचानक बेहोश हो गईं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा बिग बॉस से बाहर हो गई थीं। 

आयशा खान को ले जाया गया हॉस्पिटल 

आयशा खान बिग बॉस के घर में कई बार बेहोश हो चुकी हैं। वीकेंड का वार में भी कुछ ऐसा ही हुआ। कहा गया कि सलमान खान ने आयशा खान को डांट लगाई, जिसकी वजह से उनका हाल बुरा हो गया और वह बेहोश हो गईं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आयशा को 29 दिसंबर की शाम को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने आयशा को चेकअप किया। 

यह भी पढ़ें- Who Is Ayesha Khan: बिग बॉस में मुनव्वर फारूकी पर चीटिंग का आरोप लगाने वाली आयशा खान कौन हैं? जीत चुकी हैं ये खिताब

क्या बिग बॉस 17 में लौटीं आयशा खान?

कहा जा रहा है कि आयशा खान बिग बॉस में लौट आई हैं। टेस्ट होने के बाद उन्हें बिग बॉस वापस लाया गया और अब वह रेस्ट कर रही हैं। उनकी तबीयत पहले से ठीक है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सलमान खान का फटा था आयशा पर गुस्सा

वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया था, जिसमें सलमान खान, आयशा पर बरसते हुए नजर आए। सलमान ने कहा कि अगर उन्हें मुनव्वर से माफी चाहिए थी तो फिर वह उनके आगे-पीछे क्यों घूम रही थीं। सलमान ने कहा, "आयशा, शो में आने का आपका मकसद क्या है?" आयशा ने कहा कि उन्हें मुनव्वर से माफी चाहिए थी। इस पर सलमान ने कहा, "आपको नेशनल टीवी पर माफी चाहिए थी?" फिर सल्लू मियां ने मुनव्वर फारूकी की भी क्लास लगाई थी।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान खान की फटकार के बाद आयशा खान फूट-फूटकर रोई थीं। वह अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से गले लगकर खूब रोई थीं। मुनव्वर के करीब आने के बाद वह उन पर भी भड़क गई थीं और दोबारा उनका चेहरा न दिखाने की गुजारिश की थी। कहा गया कि इसी के बाद आयशा की तबीयत काफी बिगड़ गई थी।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'अगर उसने माफी नहीं मांगी तो लूंगा लीगल एक्शन..', मुनव्वर की खास दोस्त आयशा पर भड़का ये एक्टर