विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमांशी खुराना की मां से मिले आसिम रियाज, इस अंदाज में नजर आए तीनों, Photo हुई वायरल

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Fri, 13 Mar 2020 08:38 AM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 10:02 AM (IST)

हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज को अपनी मम्मी से भी मिलवा दिया है। इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

हिमांशी खुराना की मां से मिले आसिम रियाज, इस अंदाज में नजर आए तीनों, Photo हुई वायरल
हिमांशी खुराना की मां से मिले आसिम रियाज, इस अंदाज में नजर आए तीनों, Photo हुई वायरल

नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस 13' एक्स कंटेंस्टेंट आसिम रियाज पूरे सीजन गेम के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे। आसिम ने अपनी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना को संग अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरीं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता रहा है। वहीं आसिम और हिमांशी के ब्रेकअप की खबरें भी खूब सामने आईं हैं। वहीं शो खत्म होने के बाद भी दोनों को एक साथ देखा गया है। खास बात तो यह है कि अब हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज को अपनी मम्मी से भी मिलवा दिया है। इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

आसिम रियाज हाल ही में हिमांशी खुराना की मम्मी से उनके घर पर मिले। इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रही है। इस तस्वीर को हिमांशी खुराना ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की ही है। इसे शेयर करने के साथ ही हिमांशी ने कैप्शन में​ लिखा, 'तू कल्ला ही सोहना नई...मेरी मम्मी भी सोहनी आ।' फोटो में तीनों साथ में हंसते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। 

आपको बता दें कि आसिम रियाज और हिमांशी खुराना जल्द ही एक गाने में भी नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग से जुड़ी कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों का अंदाज बेहद ही खास है। हिमांशी, आसिम और एक्ट्रेस की मम्मी की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, साथ ही लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

हाल ही में आसिम रियाज और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की एक साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ये तस्वीरें दोनों के नए गानें 'मेरे अंगने में' की थीं। बता दें ​कि होली से ठीक पहले अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस और आसिम रियाज का गाना ‘मेरे अंगने में’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने के पोस्टर को शेयर करते हुए टी-सीरीज ने ट्वीट किया, 'यूट्यूब चार्ट्स पर 'मेरे अंगने में' पहले स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। आपने अभी तक इसे नहीं सुना, तो जाकर सुनें।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।