Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन दिन बाद दुल्हन बनेंगी Arti Singh, ससुराल जाने से पहले घबराईं एक्ट्रेस, इमोशनल पोस्ट किया शेयर

    कृष्णा अभिषेक की बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh Wedding) 39 साल की उम्र में सात फेरे लेने जा रही हैं। वह बिजनेसमैन दीपक चौहान (Dipak Chauhan) से अरेंज मैरिज करने वाली हैं। शादी के चलते आरती बहुत घबराई हुई हैं। अभिनेत्री ने सात फेरे लेने से ठीक तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है। र

    By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Mon, 22 Apr 2024 03:28 PM (IST)
    Hero Image
    आरती सिंह ने शादी से पहले किया इमोशनल पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arti Singh Wedding: एक लड़की जब शादी करती है तो एक्साइटमेंट के साथ नए घर में जाने की घबराहट और अपना परिवार छोड़ने का गम भी होता है। मायका छोड़कर ससुराल में जिंदगी की नई शुरुआत करने किसी भी लड़की के लिए आसान नहीं होता है। टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) भी इन्हीं भावनाओं से गुजर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरती सिंह 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान (Dipak Chauhan) के साथ शादी करने वाली हैं। दीपक के साथ आरती अरेंज मैरिज कर रही हैं। इसी साल जनवरी में कपल ने इंगेजमेंट की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मगर शादी से ठीक तीन दिन पहले एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

    शादी से पहले भावुक हुईं आरती सिंह

    दीपक से शादी को सिर्फ तीन दिन बचे हैं और एक नई शुरुआत करने से पहले अभिनेत्री काफी घबराई हुई हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने दिल का हाल बयां किया है। आरती सिंह ने 22 अप्रैल को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। तस्वीर में मायका एक्ट्रेस इमोशनल नजर आ रही हैं। उनकी आंखों में आंसू हैं और वह साइड में देखते हुए पोज दे रही हैं।

    Arti Singh

    तस्वीर के साथ आरती ने कैप्शन में लिखा, "नई शुरुआत। घबराई हुई और भावुक हूं।" इसके साथ आरती ने नजरबट्टू और हार्ट इमोजी भी शेयर की है।

    यह भी पढ़ें- शादी से पहले Arti Singh ने होने वाले पति पर तानी 'बंदूक'! माता की चौकी से एक्ट्रेस ने दिखाईं झलकियां

    भाभी ने रखी थी ब्राइडल शॉवर

    कुछ दिन पहले आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह ने अपनी ननद के लिए शानदार ब्राइडल शॉवर होस्ट की थी, जिसमें आरती की कजिन और ससुराल गेंदा फूल एक्ट्रेस रागिनी खन्ना भी नजर आई थीं। आरती ने ब्लू कलर की मिडी में कहर ढहाया था। उनके ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें और वीडियोज अब भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

    Arti Singh Bridal Shower

    आरती सिंह के टीवी शोज

    आरती सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह मायका सीरियल से पॉपुलर हुई थीं। वह गृहस्थी, परिचय और उड़ान जैसे तमाम सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को श्रवणी सीरियल में देखा गया था। वह बिग बॉस सीजन 13 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 

    यह भी पढ़ें- Arti Singh Bridal Shower: ब्राइडल शावर में आरती सिंह ने मचाई धूम, भाभी कश्मीरा शाह संग किया जमकर डांस