'नामकरण' की इस नन्ही टीवी एक्ट्रेस में आलिया भट्ट देखते हैं महेश भट्ट!
नामकरण की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। इस शो को महेश भट्ट प्रोड्यूस नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी देखरेख में ये बनाया जाएगा।
मुंबई। महेश भट्ट के शो नामकरण को लेकर छोटे पर्दे की दुनिया में काफी हलचल है। अब इस शो की लीड स्टार कास्ट का खुलासा हुआ है।
नामकरण महेश भट्ट की अपनी जिंदगी से प्रेरित है। शो की कहानी एक 10 साल की बच्ची अवनि के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सामाजिक परंपराओं और रीति-रिवाज को लेकर सवाल उठाती रहती है। अवनि के रोल में आर्शीन नामदार को लिया गया है, जबकि अवनि की मां आशा का रोल बरखा बिष्ट निभा रही हैं। नामकरण की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। इस शो को महेश भट्ट प्रोड्यूस नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी देखरेख में ये बनाया जाएगा।
इन कांटेस्टेंट्स की होगी 'झलक दिखला जा' से छुट्टी
आर्शीन के बारे में महेश भट्ट का कहना है, कि वो अपनी एक्टिंग से सबको चौंका देगी, जैसे आलिया ने मुझे उड़ता पंजाब में हैरान कर दिया था। शो स्टार प्लस पर आएगा।