विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Payal Malik की बेटी नहीं है तूबा? भद्दे कमेंट्स करने वालों पर भड़कीं अरमान मलिक की पत्नी, दी चेतावनी

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 09 Jun 2023 06:15 PM (IST)

Armaan Malik Daughter Trolled यूट्यूबर अरमान मलिक की बेटी तूबा मलिक जब से पैदा हुई है सोशल मीडिया पर उसे ...और पढ़ें

Armaan Malik Wife Payal Malik Kritika Malik Slams People who Trolled Tuba- Photo/Instagram
Armaan Malik Wife Payal Malik Kritika Malik Slams People who Trolled Tuba- Photo/Instagram

HighLights

  1. अरमान मलिक की बेटी तूबा हुई ट्रोल
  2. ट्रोलर्स का दावा- तूबा नहीं है पायल की बेटी
  3. पायल मलिक का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा

 नई दिल्ली, जेएनएन। Armaan Malik Wife Payal Malik On Trolls: जाने-माने यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां कृतिका मलिक व पायल मलिक को यूं तो अपने व्लॉग्स के जरिए बहुत प्यार मिलता है, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फैमिली ट्रोलर्स के निशाने पर है, खासकर उनके न्यू बॉर्न बेबीज।

अरमान मलिक की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका अप्रैल महीने में मां बनी थीं। कृतिका ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम जैद है। वहीं, पायल ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिनके नाम तूबा और अयान है। स्किन टोन डार्क होने की वजह से अक्सर पायल के दोनों बच्चों को ट्रोल किया जाता है, सबसे ज्यादा ट्रोलिंग का शिकार पायल की नन्ही परी तूबा होती हैं। हाल ही में, पायल ने एक नया व्लॉग शेयर कर ट्रोल करने वालों को खुली धमकी दे डाली।

क्या तूबा नहीं हैं पायल की बेटी?

लेटेस्ट व्लॉग में पायल मलिक ने खुलासा किया कि, उनके बच्चों को भद्दे कमेंट्स और बद्दुआ मिल रही है। पायल ने कहा कि, एक शख्स ने तो यहां तक कह दिया कि, उनके तीनों बच्चों में से एक भगवान को प्यारा हो जाए, खासकर तूबा। रोते हुए पायल बोलीं-

"मेरी बेटी जैसी भी है, मेरे लिए हीरा है। मैंने आप लोगों को ये जर्नी इसीलिए दिखाई थी, ताकि आप लोगों का इससे फायदा हो। ना कि, कल को आप ये बोलो कि वह बच्चों मेरे नहीं हैं। मैंने उन्हें जन्म दिया। मैं आपको अपना कटा हुआ पेट तो नहीं दिखा सकती, फीड कराते हुए तो नहीं दिखा सकती।"

अरमान मलिक की उनकी बहन सपना के साथ भी खटपट हो गई है, जिसकी वजह से यूट्यूबर और उनकी पत्नियों को ट्रोल किया जा रहा है। पायल और कृतिका ने कहा कि, अरमान और दीदी के बीच सब ठीक हो जाएगा, लेकिन उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।

बेटी के लिए इमोशनल हुईं पायल

कृतिका मलिक तूबा को गोद लिए जाने वाले कमेंट्स पर भड़क गईं। कृतिका ने कहा कि, पायल ने जुड़वा बच्चों की प्रेग्नेंसी में क्या दर्द झेला है, वह सिर्फ वही जानती हैं। उन्होंने व्लॉग में ट्रोलर्स को डिलीवरी करने वाली डॉक्टर से मिलने की सलाह दी। लोगों को सफाई देते हुए पायल भावुक हो गईं और रोते हुए कहा-

"सबसे बुरा मुझे ये लग रहा है कि, मेरे खुद के बच्चे होते हुए मुझे सफाई देनी पड़ रही है कि, वह बच्चे मेरे हैं। आप लोग मुझ पर उंगली नहीं उठा रहे हो, आप लोग एक मां पर उंगली उठा रहे हो। आप मां शब्द पर उंगली उठा रहे हो। आप उस शब्द को शर्मिंदा कर रहे हो। मैं किसी को सफाई नहीं दे रही हूं, क्योंकि मुझे पता है कि बच्चे मेरे हैं।"

पायल ने ट्रोलर्स को दी धमकी

पायल और कृतिका ने लोगों से गुजारिश की कि, वे उनके बच्चों के बारे में गंदा-गंदा न बोले, वरना उनसे बुरा कोई नहीं होगा। पायल ने कहा-

"मैंने आपको सफाई नहीं दी है, चेतावनी दी है कि मेरे बच्चों के बारे में अगर किसी ने एक शब्द भी बोला तो मैं उन्हें बीच से फाड़ दूंगी। तूबा बहुत काली है, तूबा ये है, वो है, तूबा चुड़ैल जैसी दिखती है, बंदर जैसी लगती है। अगर आपने मेरे बच्चों के बारे में दोबारा ऐसा कमेंट किया तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।"

अरमान मलिक की तरह उनकी दोनों पत्नियां व्लॉगर्स हैं। अरमान ने 2011 में पायल से और 2018 में कृतिका से शादी की थी। पायल से अरमान को एक और बेटा है, जिसका नाम चिरायु है।