विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3: कंबल में कोजी हुए अरमान मलिक, कृतिका के साथ प्राइवेट मोमेंट्स की तस्वीरें हुई लीक

Published: Sat, 13 Jul 2024 01:26 PM (IST)

यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) बिग बॉस ओटीटी 3 के चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं। विशाल पांडे के साथ ...और पढ़ें

कृतिका मलिक और अरमान मलिक. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
कृतिका मलिक और अरमान मलिक. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'बिग बॉस ओटीटी 3' के पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं अरमान मलिक
  2. अरमान और कृतिका के रोमांटिक पलों की तस्वीर आई सामने
  3. बिग बॉस के कैमरे में कैद हुआ दोनों का रोमांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरमान मलिक और कृतिका मलिक का रिलेशन 'बिग बॉस ओटीटी 3' की शुरुआत से ही हाईलाइट में बना हुआ है। पायल मलिक के शो से बाहर होने के बाद यूजर्स और घरवालों तक का पूरा ध्यान अरमान और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका पर है। पिछले कुछ दिनों में बिग बॉस हाउस में अरमान और कृतिका का मैटर काफी सुर्खियों में रहा।

बिग बॉस हाउस में कोजी हुए अरमान-कृतिका?

बीते एपिसोड में अरमान मलिक (Armaan Malik) ने विशाल पांडे को थप्पड़ मारा था, जिसका मामला कई दिनों तक चर्चा में बना रहा। शो में अब भी इस मैटर का जिक्र होता है। वीकेंड का वार में आकर पायल ने विशाल का भंडाफोड़ किया था, जिसके बाद अरमान, विशाल पर गरज पड़े और गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया।

यह भी पढ़ें: ये कंटेस्टेंट ही बनेगा Bigg Boss OTT 3 का विनर! बेट लगाने को तैयार हैं Munawar Faruqui, बस ये है प्रॉब्लम

वहीं, दूसरी ओर कृतिका ने खुद को सेफ रखते हुए तय किया है कि वह डीप नेक कपड़े नहीं पहनेंगी। बिग बॉस हाउस की ताजा खबर में अरमान और कृतिका के कोजी मोमेंट्स की तस्वीर सामने आई है। 

'बिग बॉस ओटीटी 3' के हालिया एपिसोड में अरमान और कृतिका के रोमांटिक मोमेंट्स को कैप्चर किया गया। कंबल ओढ़कर दोनों लेटे हुए नजर आ रहे हैं। थोड़ी देर में अरमान कुछ हैंड मूवमेंट्स करते हैं, जो कि कंबल के अंदर से पता चलता है। वह कृतिका को देखकर हंसते हैं और कृतिका भी उन्हें देखकर हंसती हैं। बिग बॉस हाउस में कपल के बीच इस तरह के मोमेंट्स देख यूजर्स ने हैरानी जताई। 

इस बात के लिए अरमान ने मारा था विशाल को थप्पड़

विशाल ने लवकेश कटारिया से कृतिका के लिए कहा था, 'मैं एक बात के लिए गिल्टी हूं।' इसके बाद वह लवकेश के कान में कहते हैं, 'भाभी सुंदर लगती हैं। ये मैं अच्छे वे में बोल रहा हूं।' पायल ने इसी बात का जिक्र वीकेंड का वार में किया था, जिसे सुनने के बाद अरमान ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: Munawar Faruqui ने कृतिका मलिक की खुलेआम उड़ाई खिल्ली, लिखा- कहीं बिग बॉस भी भाभी...