टॉलीवुड के एक्टर 'बढ़ो बहू' शो में निभाएंगे निगेटव रोल
रिताशा राठौर लीड किरदार निभाने जा रही हैं। यह उनका पहला शो है। शो में उनकी जोड़ी प्रिंस नरूला के साथ दिखायी देगी।
मुंबई। एंड टीवी के नए शो 'बढ़ो बहू' को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। अब तक ट्रेलर में शो की लीड कास्ट की सिर्फ पीछे से झलक दिखाई गई थी, लेकिन उनकी पहचान सामने आई है।
इस शो में रिताशा राठौर लीड किरदार निभाने जा रही हैं। यह उनका पहला शो है। शो में उनकी जोड़ी प्रिंस नरूला के साथ दिखायी देगी। रिताशा ने कहा है कि वो इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें बिल्कुल एक यूनिक कांसेप्ट पर काम करने का मौका मिला है। टीवी पर यह पहली बार होगा, जब ऐसा कोई किरदार सामने होगा। इस शो के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है।
बहू हमारी रजनीकांत में होने वाला है ये बड़ा बदलाव
वहीं, शो में टॉलीवुड एक्टर अरहान खान निगेटिव रोल निभा रहे हैं। अरहान तेलगू फिल्मों में काम करते हैं, और इस भाषा में आई उनकी फिल्म बाली काफी लोकप्रिय हुई थी। अरहान बॉलीवुड में भी कोशिश कर रहे हैं। बढ़ो बहू का निर्माम दीप्ति कलवानी कर रही हैं। ये शो ये कहां आ गए हम को रिप्लेस करेगा।
प्रेग्नेंट फोटोशूट करवाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री के घर आई नन्ही परी