'मेरी मौत के जिम्मेदार...,' आखिरी वीडियो में फूट-फूटकर रोए अनुराग डोभाल, परिवार पर लगाया गंभीर आरोप
बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने रोते हुए आखिरी वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है।

बिग बॉस फेम यूके राइडर ने परिवार पर लगाया आरोप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल उर्फ यूट्यूबर यूके07 राइडर (YouTuber UK07 Rider) ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा कि उनकी पत्नी रितिका ने उन्हें छोड़ दिया।
अनुराग डोभाल ने बीते दिन अपने यूट्यूब चैनल पर एक 2 घंटे से ऊपर का वीडियो शेयर किया है। क्लिप में वह बुरी तरह रोते हुए दिखाई दिए और उन्होंने अपनी उथल-पुथल जिंदगी को लेकर दर्द बयां किया है।
अनुराग डोभाल का छलका दर्द
अनुराग डोभाल ने बताया कि यह उनका आखिरी वीडियो है। इसके बाद शायद वह गायब हो जाएंगे। उन्होंने अपने परिवार पर टॉर्चर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ 14 साल के थे, जब उन्हें ब्रेन ट्यूमर था। इस बीच वह पढ़ाई भी करते और अपना करियर भी बनाने के लिए मेहनत करते।
माता-पिता पर अनुराग का आरोप
उन्होंने हमेशा अपनी जरूरतों के आगे अपने माता-पिता की जरूरतों को ऊपर रखा लेकिन उन्होंने आखिर में उन्हें टॉर्चर किया। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर जो दुनिया दिखती है, वो झूठ है। उनके माता-पिता सपोर्टिव दिखते हैं, लेकिन हैं नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके माता-पिता उनके इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे।
इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ था परिवार
अनुराग डोभाल ने बताया कि रितिका (वाइफ) उनकी फैन थीं और दो-तीन साल से उन्हें टेक्स्ट कर रही थीं। फिर उन्होंने उनका जवाब दिया और बातचीत के बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की। आखिरकार उन्होंने अपने माता-पिता को शादी के लिए मनाया, लेकिन शादी के ठीक 5 दिन बाद उनके माता-पिता ने पहले शादी में आने से इनकार कर दिया और फिर कहा कि अगर वह आएंगे भी तो खुश नहीं दिखेंगे।
डिप्रेशन से जूझ रहे अनुराग
बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने कहा कि उनकी शादी में उनके माता-पिता नहीं थे और उन्होंने सारी तैयारी खुद की। उन्होंने यह भी कहा, "मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया होंगे। मेरे पास कुछ भी करने को नहीं बचा है। मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कैसे ये फीलिंग दूर करूं। इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। 5 दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।"
यह भी पढ़ें- Gauahar Khan ने 6 महीने बाद दिखाई छोटे बेटे की पहली झलक, क्यूटनेस पर दिल हार बैठे फैंस
अनुराग से अलग हुईं पत्नी
अनुराग डोभाल ने यह भी कहा कि उनके परिवार ने उनकी संपत्ति पर हड़प ली है। उन्होंने कहा कि उनकी बीवी भी दूसरों के बहकावे में उन्हें छोड़कर चली गईं। बकौल अनुराग, "मेरे जाने के बाद, श्रेया, मम्मी, पापा बहुत सी चीजें कहेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं था। रितिका, कई लोग तुम्हें इन्फ्लुएंस करेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और सब तुम्हारे लिए किया।"
अनुराग ने आगे कहा, "काश तुम मुझ पर भरोसा करती। काश तुम किसी और पर भरोसा न करती। काश तुम मेरे साथ खड़ी होती। तुम्हें कई ऐसे लोगों ने मैनिपुलेट किया जो सच में किसी के प्रति लॉयल नहीं थे। मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड तो लो और सच बोलो। मैं कभी भी आपको गलत साबित नहीं करना चाहता था, लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज़ खड़े हो जाओ और हमारी इज्जत के लिए लड़ो।"
अनुराग ने यूट्यूब वीडियो पर अपने परिवार के ऑडियो और व्हाट्सऐप मैसेज भी शेयर किए हैं। भाई कलम ने उन्हें एक्सपोज करने की धमकी दी, इसका भी जिक्र किया गया।
यह भी पढ़ें- Karan Kundrra ने प्यार में की सभी हदें पार, सीने पर गुदवाया तेजस्वी प्रकाश का चेहरा
