विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 के 'बाबू भैया' ने गुपचुप की सगाई, फैंस ने Elvish Yadav के दोस्त को बोला- बस अब इस बात का इंतजार

Published: Fri, 07 Mar 2025 05:07 PM (IST)

बिग बॉस (Bigg Boss 17) से फेमस हुए UK Rider 07 उर्फ अनुराग डोभाल ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान ...और पढ़ें

अनुराग डोभाल की हो गई सगाई (Photo: Instagram)
अनुराग डोभाल की हो गई सगाई (Photo: Instagram)

HighLights

  1. बिग बॉस 17 में नजर आए थे अनुराग
  2. अनुराग ने मुनव्वर पर कसा तंज
  3. गर्लफ्रेंड संग अनुराग ने की सगाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल सगाई कर चुके हैं। उन्हें यूके07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है। अनुराग ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया स्टार ने सगाई का एक दिल छू लेने वाला वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

कपल ने शेयर की सगाई की फोटो

कपल का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वो हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर अनुराग ने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था, जबकि रितिका खूबसूरत पेस्टल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,"हमेशा साथ। इसी के साथ उन्होंने सगाई की डेट शेयर की जोकि 5-03-2025 है।"

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 4: इस तारीख को लौट रहा है बिग बॉस ओटीटी 4, Salman Khan या कोई और बनेगा होस्ट?

कमेंट सेक्शन में आई बधाई संदेशों की बाढ़

अनुराग के वीडियो शेयर करते ही फैन्स और साथी सेलेब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। इनमें बिग बॉस 18 के रजत दलाल ने जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "बहुत बहुत मुबारक हो आप दोनों को।" फैन्स अब कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal)

अनुराग ने मुनव्वर फारूकी पर कसा तंज

इससे पहले जूम को दिए इंटरव्यू में अनुराग ने शादी को लेकर अपने प्लान्स के बारे में चर्चा की थी। अपने साथी मुनव्वर फारूकी पर तंज कसते हुए अनुराग ने कहा था, मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो घर के बाहर कुछ बोलते हैं और घर के अंदर जाकर कुछ और बोलते हैं। मैं उस लड़की की घर के अंदर इज्जत करता हूं और बाहर जाकर इसी साल शादी कर लूंगा।

बिग बॉस 17 से एलिमिनेट हो गए थे मुनव्वर

अनुराग और मुनव्वर दोनों ही बिग बॉस 17 का हिस्सा थे, जहां वे अक्सर एक-दूसरे से भिड़ते नजर आते थे। मुनव्वर, जो इस सीजन के विनर भी थे उनकी अनुराग के साथ तीखी बहस होती रहती थी। इस वजह से अनुराग को एलिमिनेट भी कर दिया गया था, जिसे बाद में अनुराग ने गलत बताया था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के बाद ईशा सिंह के लिए घर में सेटल होना बना चुनौती, नहाने के बाद भी ढूंढती थीं माइक