यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anupamaa Updates: काव्या से शादी करने जा रहे वनराज अचानक हुए गायब, कहानी में आया नया ट्विस्ट
Anupamaa Updates राखी काव्या से कहती है कि वनराज क्रेजी बॉल की तरह है जो अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl अनुपमा लोकप्रिय टीवी शो हैl आगामी एपिसोड में हम एक बड़ा ट्विस्ट देखने जा रहे हैंl हाल ही में देखा गया था कि शो में राखी की एंट्री हुई थी जो अनुपमा और काव्या को सपोर्ट कर रही थीl राखी यह नहीं चाहती थी किंजल परेशान हो क्योंकि काव्या अब उनकी सास बनने जा रही थीl इसलिए राखी काव्या के साथ मिलकर किंजल के साथ अच्छा बर्ताव करने का प्रयास करती हैंl काव्या की परेशानी देख कर राखी शादी का ड्रामा देखने के लिए बहुत उत्साहित हैंl तभी राखी को पता चलता है कि वनराज खो गए हैंl इसके चलते काव्या और परेशान हो जाती हैंl
राखी काव्या से कहती है कि वनराज क्रेजी बॉल की तरह है जो अपने इमोशन कंट्रोल नहीं कर सकतेl सभी सोच में पड़ गए हैं कि वनराज कहां चले गए है? क्या वनराज अनुपमा का इंतजार कर रहे हैं? अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होगा? अनुपमा का निर्माण डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन के अंतर्गत राजन शाही कर रहे हैंl
View this post on Instagram
भारतीय टेलीविजन पर अनुपमा शो 13 जुलाई 2020 को शुरू हुआ हैl इसमें रूपाली गांगुली अनुपमा की भूमिका निभा रही हैl वहीं शो में वनराज की भूमिका सुधांशु पांडे निभा रहे हैंl शो मे मदालसा शर्मा, पारस कालनावत, आशीष मेहरोत्रा, मुस्कान बामने, अरविंद वैद्य और निधि शाह की भी अहम भूमिका हैl यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वनराज काव्या से शादी नहीं करेंगेl
View this post on Instagram
अनुपमा लोकप्रिय धारावाहिक हैl अनुपमा के माध्यम से रूपाली गांगुली ने टेलीविजन पर वापसी की हैl यह शो टीआरपी में अक्सर नंबर वन रहता हैl इन दिनों शो में वनराज की शादी का ट्विस्ट चल रहा हैl हाल ही में वनराज ने अनुपमा से तलाक लिया है और वह काव्या से शादी करने जा रहे थेl हालांकि इसके पहले ही नया ट्विस्ट आ गया है। अनुपमा शो एक महिला की कहानी हैl
