विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anupamaa Updates: 'अनुपमा' और 'अनुज कपाड़िया' के जीवन में हुईं अनेरी वजानी की 'एंट्री', कही ये बात

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sun, 05 Dec 2021 01:10 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 01:11 PM (IST)

Anupamaa Updates अनुपमा शो में जल्द अनेरी वजानी की एंट्री होने वाली हैl उन्होंने इस बात की पुष्टि की हैl ...और पढ़ें

Anupamaa Updates: अनुपमा काफी पसंदीदा शो हैl
Anupamaa Updates: अनुपमा काफी पसंदीदा शो हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl Anupamaa Updates: अनुपमा शो में जल्द अनेरी वजानी की एंट्री होने वाली हैl उन्होंने इस बात की पुष्टि की हैl अनुपमा शो में रूपाली गांगुली, मदालसा शर्मा सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना की अहम भूमिका हैl रूपाली गांगुली इस शो में अनुपमा की भूमिका निभाती हैl वहीं गौरव खन्ना अनुज कपाड़िया की भूमिका में नजर आते हैंl मदालसा शर्मा काव्या की भूमिका में नजर आती हैl वहीं वनराज की भूमिका में सुधांशु पांडे नजर आते हैंl

अनुपमा में अनेरी वजानी की होने जा रही है एंट्री

अनुपमा काफी पसंदीदा शो हैl यह टीवी पर आता हैl यह टीआरपी में अक्सर नंबर वन रहता हैl फिलहाल यह शो ड्रामा और एंटरटेनमेंट से भरा हुआ हैl इसका कारण यह है कि शो में नए ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैंl इसके चलते अनुपमा दिन प्रतिदिन लोकप्रिय और दिलचस्प होता जा रहा हैl अब शो में अनेरी वजानी की एंट्री होने जा रही हैl इस बात की अनेरी वजानी ने पुष्टि की हैl उन्होंने कहा कि वह जल्द अनुपमा में नजर आने वाली हैl

View this post on Instagram

A post shared by Aneri Vajani (@vajanianeri)

भूमिका को पाकर काफी खुश है अनेरी वजानी

इस बारे में बताते हुए अनेरी कहती है, 'मैं मिस्टर राजन शाही से मिलने गई थी और एक घंटा हमारी मीटिंग चलीl इसके बाद उन्होंने मुझे अनुपमा के लिए साइन कर लियाl हम एक साथ काम करने के लिए उत्साहित हैंl मैं बहुत खुश हूं कि यह हो रहा हैl' उन्होंने यह भी बताया कि वह और प्यार हो गया नामक शो के लिए मुख्य भूमिका के लिए ऑडिशन दे चुकी थीl हालांकि उन्हें यह भूमिका नहीं मिलीl इसके चलते वह इस भूमिका को पाकर काफी खुश हैl

View this post on Instagram

A post shared by Aneri Vajani (@vajanianeri)

अनेरी कई शो में आ चुकी है नजर

अनेरी कई शो में नजर आ चुकी हैl इनमें निशा और उसके कजिन, प्यार तूने क्या किया, यह है आशिकी, बेहद और सिलसिला बदलते रिश्तों का सीजन 2 में भी नजर आ चुकी हैl अनेरी वजानी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता हैl