यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anupamaa Upcoming Twist: 'अनुपमा' में आने वाले हैं ये धमाकेदार ट्विस्ट्स, अनुज को पता चलेगा बड़ा राज
Anupamaa Upcoming Twist रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा पिछले तीन सालों से नंबर वन शो बना हुआ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Anupamaa Upcoming Twist: स्टार प्लस शो 'अनुपमा' सबसे ज्यादा पसंद करने वाले डेली सोप में से एक है। टीआरपी पर भी रुपाली गांगुली स्टारर शो का जलवा देखने को मिलता है। नए-नए ट्विस्ट्स से दर्शक भी बोर नहीं होते हैं। जल्द ही कहानी में नया मोड़ आने वाला है। आइए, आपको शो के अपकमिंग ट्विस्ट्स के बारे में बताते हैं।
मालती देवी को घर लाएगी अनुपमा
अनुपमा की दुश्मन बनी मालती देवी का सारा रौब खत्म हो गया है। मालती देवी भिखारी बन गई है, जो दर-दर भटकने को मजबूर हो गई है। अनुपमा ने उसे मंदिर में बुरी हालत में भी देखा और जब उसने अनुज को बताया तो उसे यकीन नहीं हुआ। अब वह दोबारा मालती देवी को ढूंढने मंदिर जाएगी और उसे अपनी पूर्व गुरु बुरी हालत में मिलेगी। इसके बाद अनुपमा उसे घर ले जाएगी।
मालती देवी का हालत की वजह से चौंकेगी अनुपमा
कहा जा रहा है कि मालती देवी की इस हालत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि उसका चेला नकुल होगा। वह मालती देवी की सारी प्रॉपर्टी हड़प लेगा और मालती को दर-दरकर की ठोकर खाने के लिए छोड़ देगा। नकुल के धोखे से मालती टूट गई है और होश खो बैठी है।
अनुज के सामने आएगा बड़ा सच
काव्या का सच जानने के बाद वनराज आधी रात को अनुपमा से मिलने कपाड़िया हाउस जाता है, लेकिन अनु ये बात अनुज को नहीं बताती है। अब जब काव्या हॉस्पिटल में है तो अनुज के सामने सच आ जाता है कि काव्या का बच्चा वनराज का नहीं है। अनुपमा, अनुज से माफी मांगती है।
डिंपी को होगा पछतावा
डिंपी की वजह से काव्या अस्पताल पहुंच गई है। बा के साथ बहस में वह पानी का गिलास फेंक देती है, जिसकी वजह से काव्या फिसल जाती है। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जाता है। काव्या की हालत देख बा, डिंपी पर भड़क जाती है। डिंपी रोते हुए कहेगी कि उसने जान-बूझकर नहीं किया था। वह अपने किए पर पछतावा करेगी और सुधरने की कोशिश करेगी।
पिघलेगा वनराज का दिल
काव्या की हालत को देख वनराज का दिल पिघल जाएगा। काव्या अनिरुद्ध के बच्चे की मां बनने वाली है, जिससे वनराज काफी नाराज है। अब वह काव्या की हालत देख उसके बच्चे को अपनाने का मन बनाएगा। वह अनुपमा से भी अपने मन में उठ रही मुश्किलों के बारे में बताते हुए दिखाई देगा।
पाखी को भड़काएगा रोमिल
रोमिल, पाखी को अधिक के खिलाफ भड़काएगा, लेकिन वह नहीं भड़कती है। उनकी बातें अधिक सुन लेगा और फिर से रोमिल के साथ उसका झगड़ा शुरू हो जाएगा। वह पाखी को और इमोशनल ब्लैकमेल करेगा।
