विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rupali Ganguly के इस करीबी का हुआ निधन, एक्ट्रेस का छलका दर्द, कहा- मुझे अपनी लाइफ में चूज करने के लिए थैंक्यू

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 18 Dec 2023 02:33 PM (IST)

टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। एक्ट्रेस के टीवी ...और पढ़ें

Image of Rupali Ganguly from Anupama Show
Image of Rupali Ganguly from Anupama Show

HighLights

  1. फेमस टेलीविजन एक्ट्रेस हैं रुपाली गांगुली
  2. एक्ट्रेस के करीबी का हुआ निधन
  3. सोशल मीडिया पर जताया दुख

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की पॉपुलैरिटी फैंस के बीच नामी एक्ट्रेस में होती है। उनके अभी तक के लगभग सभी शो काफी फेमस रहे हैं। रुपाली गांगुली रील लाइफ में जितनी पसंद की जाती हैं, उतनी ही रियल लाइफ में भी। एक्ट्रेस के फैंस इस बात को अच्छे से जानते हैं कि उन्हें अपने करीबी लोगों और चीजों से कितना प्यार है।

रुपाली गांगुली के इस करीबी की हुई मौत

एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की तरफ से एक दुखद खबर सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके डॉग 'गब्बर' की डेथ हो गई है। इस न्यूज को शेयर करते हुए रुपाली ने गब्बर के साथ बिताए कुछ पलों का वीडियो शेयर किया और भारी मन से उसे इस दुनिया से अलविदा कहा।

गब्बर की यादों को किया शेयर

रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए गब्बर की यादें शेयर की हैं। वीडियो में 'अनुपमा' एक्ट्रेस गब्बर के साथ समय बिताती और उसे प्यार करते हुए देखी जा सकती हैं। उन्होंने फोटोज और वीडियो के जरिये गब्बर के साथ की मेमोरीज शेयर की हैं। इसके साथ ही इमोशनल नोट लिखा, 'गब्बर गांगुली...जब तक हम दोबारा न मिलें मेरा बेशकीमती बच्चा। मुझे अडॉप्ट करने और अपनी लाइफ में चूज करने के लिए थैंक्यू।'

View this post on Instagram

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

सुधांशु पांडे ने भी लिखा इमोशनल नोट

गब्बर की मौत पर रुपाली गांगुली के को-एक्टर सुधांशु पांडे ने भी इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने सेट से गब्बर के साथ फोटो शेयर कर लिखा- 'अनुपमा के सेट पर मेरा पहला प्यार। गब्बर की डेथ हो गई। ओम शांति।'

यह भी पढ़ें: TMKOC: 'तारक मेहता...' की टीम का रीयूनियन, वापसी की चर्चा के बीच शो की कास्ट के साथ नजर आईं दिशा वकानी

यह भी पढ़ें: Anupamaa Upcoming Twist: 'अनुपमा' में आने वाले हैं ये धमाकेदार ट्विस्ट्स, अनुज को पता चलेगा बड़ा राज