'मजाक मजाक में' शो में इस म्यूजिक डायरेक्टर ने किया हरभजन सिंह को रिप्लेस
हरभजन सिंह लंदन में हैं, जहां वो बेटर हाफ गीता बसरा और पहले बेबी की देखभाल कर रहे हैं। इसके लिए हरभजन ने शो से कुछ दिनों की छुट्टी ली है।
मुंबई। बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर अब एक कॉमेडी शो को जज करते हुए दिखाई देंगे। ये शो है 'मजाक-मजाक में', जो लाइफ ओके पर आता है। शो में अनु मलिक ने क्रिकेटर हरभजन सिंह को रिप्लेस किया है।
हाल ही में हरभजन सिंह डैड बने हैं। पिछले हफ्ते उनकी वाइफ गीता बसरा ने लंदन में बेबी को जन्म दिया। तभी से हरभजन वहां रहकर बेबी और बेटर हाफ की देख-रेख कर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्होंने कुछ वक्त के लिए शो से छुट्टी ले ली है। शो में उनकी जगह अब अनु मलिक ले रहे हैं, जो शोएब मलिक के साथ मिलकर मजाक मजाक में को जज करेंगे। अनु शनिवार से शो में नजर आएंगे। अपनी इस पारी के बारे में उन्होंने कहा- ''कुछ अलग करते रहना अच्छा है। लोगों को मुझे सिर्फ संगीत से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। मैं खुश हूं कि अभी मैं म्यूजिक शो की जगह कॉमेडी रिएलिटी शो जज कर रहा हूं।''
इसे भी पढ़ें: एकता कपूर के शो में विलेन बनेंगी किश्वर मर्चेंट
इससे पहले अनु मलिक 'इंडियन आइडल', 'एशियन आइडल' और 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' जैसे म्यूजिक शो जज कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: इस वजह से शाइनी दोषी ने छोड़ दिया 'बहू हमारी रजनीकांत शो'