विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ankita Lokhande: लाल साड़ी और चूड़ा पहनकर महादेव की पूजा करने पहुंची अंकिता लोखंडे, वीडियो देख भड़क गए लोग

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 18 Feb 2023 05:36 PM (GMT+05:30)

Ankita Lokhande छोटे पर्दे की संस्कारी बहू अंकिता लोखंडे ने अपने सभी फैंस को शिवरात्रि की बधाई दी है। उन्होंने ...और पढ़ें

Still Image of Ankita Lokhande from Shivratri Puja Video. Photo Credit: Instagram
Still Image of Ankita Lokhande from Shivratri Puja Video. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अंकित लोखंडे ने अर्चना बनकर दर्शकों के दिलों नें अलग जगह है। लोगों के मन में उनकी संस्कारी बहू वाली इमेज है। एक्ट्रेस छोटे पर्दे की दुनिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने प्रोफेशन से लेकर पर्सनल लाइफ तक की कई जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने शिवरात्रि पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मंदिर में पूजा करते देखी जा सकती हैं। हालांकि, महादेव की पूजा करने पर जहां कुछ ने उनकी तारीफ की है, तो कुछ ने उन्हें ट्रोल किया है।

अंकिता ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर मंदिर में महादेव की पूजा करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंकिता लाल साड़ी और चूड़ा पहने हुई हैं। उनके हाथ में पूजा की थाली है। एक्ट्रेस को सुहागन के रूप में इस तरह देख कई लोगों ने उनकी तारीफ की है। लेकिन मंदिर में पूजा करते हुए रिकॉर्डिंग करना कई फैंस को नागवर गुजरा है। इस खूबसूरत साड़ी में उनका मॉर्डन मेकअप कुछ लोगों को पसंद नहीं आया।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

ट्रोल करने वालों के निशाने पर आईं अर्चना गौतम

अंकिता ने अपने सिर पर पल्लू नहीं रखा है। इसी पर एक यूजर ने उनकी क्लास लगाई है। एक यूजर ने लिखा, 'हर चीज का दिखावा जरूरी होता है क्या...सभी कर रहे हैं पूजा...शिवरात्रि तो सिंपल मेसेज के साथ भी शेयर की जा सकती है।' हालांकि, कुछ ने उनकी तारीफ भी की है।

एक ने लिखा, 'नहीं वीडियो जरूरी है कि एक लड़की दोनों परिवार को कितने अच्छे से संभालती है।' एक ने तो यह तक लिख दिया कि अंकिता को इस लुक में देख उन्हें पवित्र रिश्ता की याद आ गई।

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में दिखेंगे बिग बॉस के कंटेस्टेंट? इतने दिनों तक देंगे एक दूसरे को टक्कर

यह भी पढ़ें: Arbaaz Khan Show: सलमान खान की मां को देखते ही छिप जाती थीं हेलेन, बताया सलीम खान संग रोमांस का किस्सा