विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ankita Lokhande-Vicky Jain video: भीड़ के सामने ही अंकिता लोखंडे का ब्लाउज और पल्लू ठीक करने लगे विक्की जैन, लोगों ने कहा- 'घर पर टाइम नहीं मिलता क्या ?'

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Sun, 12 Jun 2022 02:06 PM (IST)

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। जहां काफी सारा ...और पढ़ें

Ankita lokhande and vicky jain brutally trolled
Ankita lokhande and vicky jain brutally trolled

नई दिल्ली, जेएनएन। ज्यादातर नए नवेले जोड़ो की तरह अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी अक्सर एक- दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आते रहते हैं। लेकिन इस बार दोनों ने कैमरे के सामने कुछ ऐसा कर दिया कि लोगों ने सोशल मीडिया पर इनकी जमकर ट्रोलिंग शुरू कर दी। यहां तक कि अंकिता और विक्की की जोड़ी पर जान छिड़कने वाले फैंस ने दोनों को थोड़ा मर्यादा में रहने की सलाह तक दे डाली।

दरअसल, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। जहां अंकिता साड़ी में नजर आई तो वहीं, विक्की पैंट शर्ट में थे। इस दौरान काफी सारा मीडिया भी इवेंट में मौजूद था। अंकिता और विक्की जैसे ही कैमरे के सामने पोज देने के लिए आए तो पास में खड़े विक्की, अंकिता का पल्लू ठीक करने लगे और ब्लाउज के साथ पल्लू में पिन लगाने लगे। जिसे कैमरे ने कैद कर लिया। ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ लोगों ने दोनों को भला बुरा कहना शुरू कर दिया और कैमरे के सामने दिखावा करने के लिए ट्रोल कर दिया।

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, 'मीडिया के सामने ही बीवी की हेल्प करना होता है क्या इन लोगों को।'

एक अन्य यूजर ने कहा, 'भरपूर दिखावा कर रहे हैं।' वहीं किसी ने कहा,' प्लान करके आए हैं।' एक दूसरे यूजर ने कहा, 'ये अंदर नहीं हो सकता।'

एक और यूजर ने कहा, 'हर कोई करता है ... ये अकेले नहीं है ... इसमें कुछ भी प्यारा नहीं है .. मीडिया के सामने इन्हें ये सारे नखरे सूझते हैं शो ऑफ करने के।'

जहां अंकिता और विक्की को इतनी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी तो वहीं, कुछ लोगों को दोनों का ये वीडियो खूब पसंद भी आया। कई फैंस से विक्की को इतना सपोर्टिव होने के लिए तारीफ की और इस लवी डवी कपल के लिए खुशी जाहिर की। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।