Anita Hassanandani ने शेयर की बेटे को सीने से लगाए तस्वीर, देखकर आपको भी आएगा प्यार
हाल ही में मां बनने के बाद अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे संग पहली फैमिली फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उनके साथ पति रोहित नजर आ और बेटा नजर आ रहे थे। फोटो में अनीता की गोद में उनका बेटा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक काम कर चुकी है एक्ट्रसे अनीता हसनंदानी हाल ही में मां बनीं हैं। अनीता ने 9 फरवरी को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। बेटे होने की खुशखबरी अनीता के पति रोहित रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए फैंस को दी थी। अनीता के मां बनने की खबर सामने आते ही फैंस और स्टार्स ने उन्हें ढेर सारी बाधाई दी। वहीं अब अनीता ने अपने बेटे की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।
अनीता हसनंदानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे को गोद में लिए फोटो शेयर की है। इस फोटो में भले ही न ही अनीता का चेहरा दिख रहा है न ही उनके बेटे का। बावजूद इसके ये फोटो बेहद ही क्यूट लग रही है। तस्वीर में अनीता ने बेटे को गोद में लिया हुआ है और उनके बेटे का बैक दिख रहा हैं। इस फोटो का उनकी फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में मां बनने के बाद अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे संग पहली फैमिली फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उनके साथ पति रोहित नजर आ और बेटा नजर आ रहे थे। फोटो में अनीता की गोद में उनका बेटा है। हालांकि बेटे का चेहरा सोशल मीडिया पर छुपाने के लिए अनीता ने उसके फेंस पर लव वाली इमोजी लगाया था। ताकि उसका चेहरा छुपाया जा सके। बावजूद इसके ये फैमिली फोटो काफी पसंद की गई थी। इस फोटो पर फेंस के अलावा स्टार्स भी कमेंट कर अपना प्यार जाहिर किया था। फोटो पर एक्ट्रेस अदा खान और एक्टर करणवीर बोहरा ने भी कमेंट किया था।
वहीं इससे पहले रोहित रेड्डी ने अस्पताल से अनीता का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये बेबी होने के तुरंत के बाद का है। वीडियो में रोहित और अनीता के सिरहाने खड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अनीता बेड पर लेटी हैं और बेटा उनकी गोद में है। बेड पर लेटे हुए अनीता अपने बच्चे को प्यार करती और उनके नैन-नक्श की तारीफ करती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा- 'कॉपी पेस्ट'... मालूम होता है कि वो अपने बच्चे नैन-नक्श खुद से मिलने की बात कर रहे हैं।'