यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एयरपोर्ट पर पति और बेटे संग ऐसी ड्रेस पहन पहुंची अनीता हसनंदानी, यूजर बोले- 'ये भी पैंट पहनना भूल गई क्या?'
अनीता ने कुछ महीनों पहले ही एक प्यारे से बेटो को जन्म दिया है। अनीता अक्सर ही अपनी बेटे संग ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी से बॉलीवुड फिल्मों तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी सोशल इन दिनों अपने मदरहुड टाइम को एंजॉय कर रही हैं। अनीता ने कुछ महीनों पहले ही एक प्यारे से बेटो को जन्म दिया है। अनीता अक्सर ही अपनी बेटे संग अपनी क्वालिटी टाइम बिताते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती नजर आती हैं। वहीं अब वह अपने बेटे आरव और पति रोहित रेड्डी संग वेकेशन के लिए गोवा रवाना हो गई हैं। गुरुवार को अनीता उनके बेटे और पति रोहित को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान अनीता अपनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही हैं।
View this post on Instagram
दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर अनीता हसनंदानी का लुक फैंस को खास पसंद नहीं आया है जिसकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। एयरपोर्ट से अनीता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित ने बेटे आरव को गोद में उठाया हुआ है और अनीता उनके बगल में खड़ी होकर फोटोज क्लिक करवा रही हैं। इस दौरान अनीता ने ब्लू कलर की लॉन्ग डेनिम शर्ट पहना हुआ है। वहीं उनके बाल ओपन है और उन्होंने अपने हाथ में मास्क पकड़ा हुआ है। अनीता की शर्ट इनती लंबी है कि उसके साथ उन्होंने नीचे क्या पहना है कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई हैं।
अनीता हसनंदानी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स लगातार उनकी पैंट के बारे में पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पैंट पहनना भूल गई क्या?' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'अरे आपने नीचे कुछ नहीं पहना है भूल गई क्या?' तो वहीं एक लिखता है, 'ये भी पैंट पहनना भी भूल गई।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'मतलब कुछ भी पहन लो और उसे फैशन का नाम दे दो।'
