यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'दीया और बाती' के सूरज दूल्हा बनने को तैयार, पर राह में ये है बड़ा रोड़ा
पॉपुलर टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' में सूरज राठी के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाले अनस राशिद के ...और पढ़ें

नई दिल्ली। पॉपुलर टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' में सूरज राठी के किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाले अनस राशिद के फैंस के लिए एक निराश कर देने वाली खबर है। ये खबर उनकी प्रोफेशनल नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ से जुड़ी है। खबर ये है कि अनस फिलहाल शादी के बंधन में नहीं बंधेंगे, वो इसलिए क्योंकि उनकी शादी के बीच दुश्मन बना है 'दीया और बाती हम'।
प्रिंस नरूला बने 'बिग बॉस 9' के विजेजा, ईनाम में मिले इतने लाख रुपये
अनस ने एक इंटरव्यू के दौरान उनकी शादी पर किए गए सवाल पर कहा, 'मैं शादी करना चाहता हूं। बैचलर का टैग ज्यादा दिनों तक अपने ऊपर नहीं लगा रहने दूंगा, लेकिन 'दीया और बाती हम' में सूरज यानी मेरा किरदार बेहद अहम है। हर दिन शो में सूरज की मौजूदगी जरूरी है, जिसके चलते मुझे मेरे लिए ही समय नहीं मिल पाता है। शादी के लिए करीब 20 से 25 दिन का समय चाहिए, ताकि मैं अपने परिवार वालों के साथ रह कर अपनी शादी को एन्जॉय कर सकूं। लड़की मेरी ही पसंद की होगी, लेकिन परिवारवालों की पसंद भी बेहद अहम रहेगी।'
जब 'बिग बॉस' के स्टेज पर कट्रीना से मिले सलमान तो जानिए क्या कहा
अनस की इन बातों से साफ लग रहा है कि दूल्हा तैयार है, लेकिन ना दुल्हन का पता है और ना ही तारीख। आपको बता दें कि 'दीया और बाती हम' में संध्या और सूरज के किरदार ने घर-घर में अपनी जगह बना ली है। आईपीएस संध्या राठी के पति के किरदार में सूरज को एक आइडियल पति दिखाया गया है। अब सवाल ये उठता है कि पर्दे पर पति की बेहतरीन भूमिका निभाने वाले 35 साल के अनस असल जिंदगी में कब पति बनेंगे।
