विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KBC 16 में आया 'दुग्नास्त्र' का कॉन्सेप्ट, जीती हुई रकम हो जाएगी दोगुनी, बस आपको करना होगा ये काम

Published: Sat, 03 Aug 2024 12:56 PM (IST)

सवालों के पिटारे से भरा शो कौन बनेगा करोड़पति नए सीजन के साथ एक बार फिर हाजिर होने वाला है। ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन स्टारर शो 'कौन बनेगा करोड़पति'
अमिताभ बच्चन स्टारर शो 'कौन बनेगा करोड़पति'

HighLights

  1. कुछ ही दिनों में शुरू हो रहा 'केबीसी 16'
  2. नया ट्विस्ट जानकर फैंस की दोगुनी हुई खुशी
  3. अमिताभ बच्चन ने बताया 'दुग्नास्त्र' के बारे में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चर्चित रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' एक बार फिर दर्शकों के सामने ट्रिकी लेकिन मजेदार सवाल लेकर हाजिर होने वाला है। अमिताभ बच्चन की मौजूदगी में एक बार फिर कंटेस्टेंट्स हॉटसीट पर बैठ कर सवालों के जवाब देंगे। लेकिन इस बार नियम कुछ अलग होंगे। इस बार मेकर्स ऐसा ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, जो फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर सकता है।

'केबीसी 16' में नया ट्विस्ट

'कौन बनेगा करोड़पति' एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसका इंतजार हर फैन को होता है। यहां आने वाला हर शख्स अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉटसीट पर बैठने का ख्वाब तो देखता ही है, साथ ही ये भी कि वह जीत की ज्यादा से ज्यादा रकम ले जाए। अब ने शो के नए प्रोमो में बिग बी ने एक ट्विस्ट का एलान किया है। इस ट्विस्ट का नाम है 'दुगनास्त्र।'

यह भी पढ़ें: Kaun Banega Crorepati 16: सीजन दर सीजन बदली प्राइज मनी, कब-कब कौन रहा इस शो में विजेता

क्या है दुग्नास्त्र का कॉन्सेप्ट?

प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि एक सुपर सवाल दिया जाएगा, जिसके लिए कंटेस्टेंट्स को कोई भी विकल्प नहीं मिलेगा। अब खेल का मजा होगा दोगुना। ये कंडीशन जितनी टफ है, उसमें एक सरप्राइज भी है। दुग्नास्त्र के एलान के साथ ही बिग बी कहते हैं कि जो भी जीती हुई रकम होगा, वह दोगुनी हो जाएगी। यानी बिना विकल्प के अगर सुपर सवाल का सही जवाब दिया, तो जीती हुई रकम से दोगुना अमाउंट मिलेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

नए ट्विस्ट पर फैंस ने जताई खुशी 

'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर ऐसा ट्विस्ट पहले कभी नहीं आया, जो आपकी जीती हुई रकम को दुगोना कर दे। वहीं, इस नए ट्विस्ट के बारे में जानकर फैंस की खुशी भी दोगुनी हो गई है। शो इसी महीने की 12 तारीख से सोनी टीवी पर शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: KBC 16: 'जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी', जवाब लेकर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन, जानें- कब से शुरू हो रहा शो?