विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samay Raina के बाद इस फेमस कॉमेडियन के शोज हुए कैंसिल! Ranbir Kapoor संग कर चुके हैं काम

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sat, 15 Feb 2025 06:39 PM (IST)

समय रैना के शो इंडिया गॉट लेटेंट के बंद होने के बाद भी विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा ...और पढ़ें

समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया के बाद इस कॉमेडियन को झटका। (Photo Credit- Instagram)
समय रैना-रणवीर इलाहाबादिया के बाद इस कॉमेडियन को झटका। (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. समय रैना ने बंद किया अपना शो
  2. अब ये कॉमेडियन आया निशाने पर
  3. महिला आयोग ने शो को लेकर किया विरोध

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना दो ऐसे नाम हैं जो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यूट्यूब के फेमस शो इंडिया गॉट लेटेंट में  दिए बयान के बाद से ही समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा विवादों में फंस गए हैं। हाल ही में अपूर्वा मखीजा भी समन जारी होने के बाद मुंबई पुलिस के पास बयान दर्ज कराने पहुंची थीं। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट और असम पुलिस दोनों मिलकर इस केस पर काम कर रहे हैं। वहीं इस बीच एक और स्टैंड-अप कॉमेडियन का नाम सामने आ रहा है जिन्हें अपने शोज कैंसिल करने पड़े हैं।

विरोध के बाद कैंसिल करना पड़ा शो

जिस कॉमेडियन की बात हम कर रहे हैं उन्हें आप लोग काफी अच्छे से जानते होंगे। इतना ही नहीं वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। इनका नाम है अनुभव सिंह बस्सी। अनुभव सिंह बस्सी लखनऊ में आज यानी शनिवार को अपना शो करने वाले थे। मगर शो से कुछ देर पहले ही जानकारी सामने आई कि उनका ये शो कैंसिल हो गया है।

Photo Credit- Instagram

खबरें आ रही हैं कि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव इस शो का लेकर विरोध कर रही थीं। अपर्णा यादव ने डीजीपी को पत्र लिखकर शो के खिलाफ विरोध जाहिर किया और इसके रद्द करने की मांग की थी। जिसके बाद उनके शो को कैंसिल किया गया है।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- कौन हैं Kanan Gill? इस बॉलीवुड एक्टर से पहले ही पूछ चुके हैं Ranveer Allahbadia वाला विवादित सवाल

किस बात से थी आपत्ति?

अपर्णा यादव ने अपने पत्र में लिखा कि अनुभव सिंह बस्सी के पुराने वीडियो देखकर पता चलता है कि उनके शोज में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने अपने पत्र में ये भी लिखा कि ये सुनिश्चित किया जाए कि बस्सी के शो में महिलाओं को लेकर किसी भी तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। उनका ये भी कहना था भविष्य में ऐसे शो करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

View this post on Instagram

A post shared by Anubhav Singh Bassi (@be_a_bassi)

इंडियाज गॉट लेटेंट से शुरू हुआ विवाद

ये सारा विवाद इंडियाज गॉट लेटेंट से शुरू हुआ था जब समय रैना के शो में मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा संग कई फेमस लोग शामिल हुए थे। कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के दौरान इन लोगों ने कुछ विवादित बात कहीं जिसके बाद ये शो सुर्खियों में आ गया और बात पुलिस केस तक पहुंच गई।

इसके अलावा न्यूज 24 की खबर से मिली जानकारी के अनुसार, समय के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल अमेरिका में हैं। हालांकि, पुलिस ने समय के वकील के अनुरोध पर बयान दर्ज करने के लिए उन्हें 10 मार्च तक का टाइम दे दिया है।

ये भी पढ़ें- पुलिस की पूछताछ के बीच Apoorva Mukhija को मिली जान से मारने की धमकी, इस करीबी ने किया खुलासा