विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इंग्लिश टीचर से नफरत थी...', छड़ी से होती थी एक्ट्रेस की पिटाई, क्लास में करती थी सिर्फ एक ही दुआ

Published: Fri, 04 Sep 2026 04:59 PM (IST)

अमनदीप सिद्धू ने अपने संघर्ष के दिनों और स्कूल की यादों को साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी इंग्लिश टीचर से क्यों नफरत थी।

इंग्लिश टीचर से नफरत करती थीं एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- एक्स

इंग्लिश टीचर से नफरत करती थीं एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। धारावाहिक गंगा माई की बेटियां की अभिनेत्री अमनदीप सिद्धू (Amandeep Sidhu) आज टीवी की जानी-मानी अदाकारा हैं। हालांकि, यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं रहा। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। साथ ही अपने स्कूल के दिनों की यादों को भी साझा किया है।

अमनदीप सिद्धू कहती हैं, "क्लास में मैं बहुत ज्यादा बातें करती थी। प्रिंसिपल मेरी मम्मी से हमेशा इसी बात की शिकायत भी करती थीं। जब मैंने स्कूल जाना शुरू किया था तब मैं पंजाब में रहती थी, पर दूसरी कक्षा के बाद ही मम्मी के साथ दिल्ली आ गई थी। उस समय मेरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही बहुत खराब थी। मेरी बातचीत में पंजाबी शैली का बहुत प्रभाव दिखता था।"

किससे डरती थीं एक्ट्रेस?

अमनदीप आगे बताती हैं कि आखिर उन्हें क्यों अपनी इंग्लिश टीचर से नफरत थी। उन्होंने कहा, "दिल्ली में डॉली मैम अंग्रेजी पढ़ाती थीं और बहुत सख्त भी थीं। वह जब भी क्लास में होतीं तो हमें अंग्रेजी में ही बोलना होता था। तब मुझे बहुत डर लगता था और सोचती थी कि डॉली मैम क्लास में नहीं आनी चाहिए।"

एक्ट्रेस की होती थी पिटाई

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा, "वह क्लास में एक-एक कर सभी बच्चों को खड़ा करवा देती थीं और किताब में से अंग्रेजी के पैराग्राफ जोर-जोर से बोलकर पढ़वाती थीं। गलत पढ़ने पर वह छड़ी से मारती भी थीं। तब मुझे उनसे नफरत थी, लेकिन अब लगता है कि अगर वो नहीं होतीं तो आज मुझमें इतना आत्मविश्वास नहीं होता।"

मां की वजह से सीखी थी पंजाबी

अमनदीप ने कहा, "सातवीं–आठवीं कक्षा में मेरी मम्मी को लगा कि मुझे पंजाबी भी पता होनी चाहिए तो उन्होंने मुझे पंजाबी सीखने के लिए स्पेशल क्लासेज में डाल दिया था। इससे मैं पंजाबी बोलना भी नहीं भूली, इसके साथ मेरी अंग्रेजी और हिंदी भी सही हो गई। इसके लिए मैं अपनी मां को धन्यवाद दूंगी। ये प्यार नहीं तो क्या है मेरा पहला धारावाहिक था। तब भी मेरी हिंदी में पंजाबी शैली का प्रभाव दिखता था।"

Amandeep sidhu actress

अल्का अमीन ने दी थी सीख

अमनदीप ने कहा, "कई शब्द सही तरीके से नहीं बोल पाती थी। टीवी और सिनेमा में दिखने वाली अच्छी हिंदी नहीं बोल पाती थी। उस समय शो में मेरी मां की भूमिका निभाने वाली अल्का अमीन (अभिनेत्री) मैम मुझे सेट पर अपनी बच्ची की तरह बहुत डांटती और सुनाती थीं। उससे मुझे अपनी हिंदी अच्छी करने की प्रेरणा मिली। वह जब भी सेट पर आती थीं, वह कैमरे को माथा टेकती थीं। मैंने भी उनसे यह बात सीखी, आज भी मैं रोज सेट पर जाकर कैमरे को माथा टेकती हूं और प्रार्थना करती हूं। अल्का मैम इंडस्ट्री में मेरी पहली गुरु हैं।"

यह भी पढ़ें- Ramayan में बनीं लक्ष्मण की पत्नी 'उर्मिला', घर-घर में हुईं मशहूर; एक्टिंग छोड़ 39 सालों से कहां हैं एक्ट्रेस?

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT कंटेस्टेंट जिया शंकर ने कर ली इंगेजमेंट, ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें