विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब अमन वर्मा पधारेंगे बहुरानी के घर

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 29 Dec 2017 01:40 AM (IST)

इस शो की शुरुआत 29 दिसंबर से हर शुक्रवार और शनिवार शाम को 6.30 से होने जा रही है।

अब अमन वर्मा पधारेंगे बहुरानी के घर
अब अमन वर्मा पधारेंगे बहुरानी के घर

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अमन वर्मा ने लंबे समय से छोटे परदे से दूरी बना रखी थी। लेकिन अब एक बार फिर से वह छोटे परदे पर वापसी कर रहे हैं। जल्द ही वह दंगल चैनल पर एक फैमिली रियलिटी शो बहुरानी का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

जी हां, इस शो में अमन वर्मा होस्ट के रूप में नज़र आयेंगे। मजेदार बात यह है कि यह एक ट्रैवलिंग रियलिटी शो होगा, जिसमें हाउसव्हाइफ के घर में एंट्री ली जायेगी और उन्हें यूनिक तरीके से एक्सपीरियंस कराने की कोशिश करेंगे। हाउस व्हाइफ्स के लिए यह एक अनोखे तरह का रियलिटी शो होगा। हाउस व्हाइफ्स के साथ-साथ इस शो में फैमिली, रिलेटिव्स और उनके पड़ोसियों को भी जोड़ने की कोशिश की जायेगी। अमन वर्मा ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि उन्होंने अब तक जितने भी रियलिटी शो होस्ट किया है, यह काफी मजेदार है, चूंकि यह आम लोगों के लिए है। खासतौर से हाउस व्हाइफ्स वाले रियलिटी शो का हिस्सा अमन नहीं रहे हैं। इसलिए भी उनके लिए यह मजेदार एक्सपीरियंस रहेगा।

यह भी पढ़ें: टाइगर को फैंस से मिले इतने करोड़ और जन्मदिन पर रेस 3 की स्टारकास्ट से मिला ढेर सारा प्यार

इस शो की शुरुआत 29 दिसंबर से हर शुक्रवार और शनिवार शाम को 6.30 से होने जा रही है। आपको बता दें कि, अमन वर्मा टेलीविजन के प्रभावी और प्रसिद्ध अभिनेता हैं। अमन कई धारावाहिक में काम कर चुके हैं। दर्शकों से उन्हें खूब प्यार भी मिला है। यही कारण है कि इस शो से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।