विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रील लाइफ के सास-दामाद ऑनस्क्रीन करेंगे रोमांस, Harshad Chopda और Shivangi Joshi को मिला एकता कपूर का शो

Published: Fri, 17 Jan 2025 08:47 PM (IST)

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम कर चुके शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा अब एक नए शो ...और पढ़ें

शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का नया शो (photo:Instagram)
शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का नया शो (photo:Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं। हर्षद को आखिरी बार ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभि के रूप में देखा गया था और शिवांगी का आखिरी शो बरसातें - मौसम प्यार का था। दिलचस्प बात यह है कि शो में लीप आने और हर्षद के शामिल होने से पहले शिवांगी भी ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा थीं। अब इन दोनों के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है।

शिवांगी को मिला नया सीरियल

गॉसिप टीवी के अनुसार, हर्षद और शिवांगी को एकता कपूर के अगले शो में कास्ट किया जा सकता जो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। मेकर्स ने पहले, हर्षद की कास्टिंग के बारे में पोस्ट किया था। बाद में उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि फीमेल लीड के लिए शिवांगी जोशी और प्रणाली राठौड़ दौड़ में हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने बताया कि शिवांगी को इसमें शामिल कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: 'मां का बस चले तो आज ही...' शिवांगी जोशी संग कब शादी करेंगे Kushal Tandon? एक्टर ने कंफर्म किया रिलेशनशिप

फैंस ने कमेंट्स में जाहिर की खुशी

हालांकि इसकी अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन दोंनों के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया, "ओएमजी अभी ऑनलाइन आया और यह इस महीने की सबसे अच्छी खबर है।" एक अन्य ने लिखा, "हर्षद आपके लिए एक और शक्तिशाली और सुंदर किरदार की प्रतीक्षा कर रहा हूं, मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ रहेंगी और मुझे इस शो पर कोई संदेह नहीं है अगर इसमें #हर्षदचोपड़ा है। उम्मीद है कि यह शो वर्तमान आईटीवी शो से अलग होगा।" शिवांगी और पूरी टीम को शुभकामनाएं।"

एक अन्य ने लिखा,"अब यह कुछ ऐसा है जिसका मैं निश्चित रूप से इंतजार कर सकता हूं। दोनों शानदार अभिनेता हैं और मुझे इस फ्रेश जोड़ी का इंतजार है।"

दोनों ने किस शो में किया था काम

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद और शिवांगी ने स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया था लेकिन वो शो में एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। शिवांगी का किरदार शो में नायरा का था। लीप आने के बाद असल में वो हर्षद की सास बनी थीं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि हम अगले शो में इन दोनों को रोमांस करते देखेंगे।

यह भी पढ़ें: Anupamaa में लीप के बाद कहानी में आएगा ये मोड़, होगी शिवांगी जोशी की एंट्री? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई