विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sara Tendulkar के बाद इस हसीना से जुड़ा Shubman Gill का नाम, शादी के रूमर्स पर टीवी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Published: Sat, 01 Jun 2024 04:22 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2024 04:26 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन चर्चा में बना रहता है। सारा ...और पढ़ें

क्या जल्द होने वाली है शुभमन गिल की शादी (Photo Credit-Instagram)
क्या जल्द होने वाली है शुभमन गिल की शादी (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. क्या शादी करने जा रहे हैं शुभमन गिल
  2. टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित से जुड़ा क्रिकेटर का नाम
  3. अदाकारा ने सोशल मीडिया पर तोड़ी चुप्पी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) बीते दिनों में सारा तेंदुलकर को लेकर लाइमलाइट में बने रहे। लेकिन इस वक्त टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) संग उनका नाम जुड़ रहा है। रूमर्स ऐसे हैं कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाले हैं। 

इस पूरे मामले पर अब रिद्धिमा ने चुप्पी तोड़ी है और शुभमन (Ridhima Shubman Wedding) संग वेडिंग रूमर्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे डाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या सच में रिद्धिमा क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ शादी रचाने जा रही हैं। 

रिद्धिमा पंडित संग जुड़ा शुभमन गिल का नाम

अपने क्रिकेट करियर के अलावा शुभमन गिल अक्सर पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस वक्त रिद्धिमा पंडित संग डेटिंग की अफवाहों को लेकर वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में रिद्धिमा के साथ शादी के रूमर्स को लेकर शुभमन का नाम हर तरफ छाया हुआ है। इस मामले पर अब रिद्धिमा पंडित ने चुप्पी तोड़ दी है।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: जयपुर में शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के लगे नारे, राजस्थान रॉयल्स ने फैंस को दे डाली कड़ी नसीहत

 

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार देर शाम को रिद्धिमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया और बताया कि उनकी और शुभमन की शादी का खबरें सिर्फ ओर सिर्फ बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा- मुझे पत्रकारों के लगातार फोन कॉल आ रहे हैं और वो भी मेरी शादी को लेकर। मेरी शादी हो रही है और मुझे खुद नहीं पता। ऐसा कुछ भी नहीं है और न हो रहा है। मैं जब भी शादी करूंगी तो बताऊंगी ही।

इस तरह से रिद्धिमा ने शादी की अफवाहों का खंडन कर दिया है। इसके बाद थोड़ी देर पहले एक इंस्टा स्टोरी में बहू हमारी रंजनीकांत टीवी सीरियल एक्ट्रेस ने उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उन पर शादी की वजह से सुर्खियां बटोरने का आरोप लगा रहे हैं। 

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी जुड़ा शुभमन गिल का नाम

ये पहला मौका नहीं हैं जब शुभमन गिल का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है। इससे पहले बी टाउन एक्ट्रेस सारा अली खान को लेकर भी शुभमन चर्चा में रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Shubman Gill की लेटेस्ट फोटोज ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, यूजर्स बोले- सारा तो पिघल जाएगी